फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No death for two days, infection rate below one percent

दो दिन से नहीं हुई मौत, संक्रमण दर एक प्रतिशत से नीचे

Fri, 04 Jun 2021 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
No death for two days, infection rate below one percent
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आने के साथ ही अब मौत का ग्राफ भी ठहर गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दो दिन में किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। बृहस्पतिवार को 6837 सैंपलों की रिपोर्ट में 25 नए मरीज मिले हैं। संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम 0.36 पर आ गया। मरीजों की संख्या में मई के अंतिम सप्ताह से ही कमी आ रही है। इधर जून में अब तक 50 से कम ही मरीज हर दिन मिल रहे हैं। बाबतपुर एयरपोर्ट, न्यू लोको कालोनी कैंट, बीएलडब्ल्यू, काशी एंकलेव, बीएचयू, सुसुवाही सहित अन्य जगहों पर मरीज मिले हैं। होम आइसोलेशन में 51 लोग स्वस्थ हुए और 23 को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 81,863 पहुंच गई है। इनमें से 80,268 डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं, 756 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 839 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन

तीसरे दिन 964 बच्चों की कोरोना जांच
आरटीपीसीआर जांच अभियान में तीन दिन में 2,832 बच्चों की जांच की गई। अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर स्टेटिक बूथ के साथ ही रैपिड रिस्पांस टीम भी डोर टू डोर पहुंचकर बच्चों की जांच कर रही है। बृहस्पतिवार को 964 बच्चों की जांच हुई। इसमें पांच साल तक के 278, 6 से 12 साल के 374 जबकि 13 से 18 साल तक के 312 बच्चों का सैंपल लिया गया। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि पहले दिन 832 बच्चों की जांच में तीन संक्रमित मिले थे। दूसरे दिन बुधवार को 1036 बच्चों के सैंपल लिए गए थे, लेकिन कोई पॉजिटिव नहीं मिला। बृहस्पतिवार को लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed