{"_id":"5b051eb34f1c1b02448b4fa7","slug":"no-arrangement-of-alternate-route-after-one-week-of-flyover-accident","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसे के एक हफ्ते बाद भी वैकल्पिक रास्ते की नहीं हुई व्यवस्था, यात्री हो रहे परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के एक हफ्ते बाद भी वैकल्पिक रास्ते की नहीं हुई व्यवस्था, यात्री हो रहे परेशान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 23 May 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
लहरतारा फ्लाईओवर के नीचे लगाया गया बैरकेडिंग
- फोटो : अमर उजाला
बनारस में पिछले सप्ताह हुए फ्लाईओवर हादसे के एक हफ्ते बाद भी वैकल्पिक मार्ग की जानकारी देने की व्यवस्था पुलिस की ओर से नहीं की गई है। इसके चलते बाहर से आने वालों को इधर-उधर भटकते हुए गंतव्य की ओर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं चार पहिया वाहनों की आवाजाही नहीं शुरू हो सकी। इसे लेकर आमजन को खासी परेशानियों का सामना कर पड़ रहा है।
बता दें कि निर्माणाधीन चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर की दो बीम 15 मई की शाम कैंट रेलवे स्टेशन के समीप सड़क पर गिर गई थी। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी और 11 लोग घायल हुए थे। तब से अब तक लहरतारा चौराहा से कैंट रेलवे स्टेशन के बीच चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगी हुई है।
इस संबंध में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि सेतु निगम की ओर से स्पष्ट कर दिया कि फ्लाईओवर की बीम और पिलर पूरी तरह से सुरक्षित हैं और आवागमन शुरू कराया जा सकता है तो प्रतिबंध हटा दिया जाएगा।

Trending Videos
एक्सपर्ट ओपिनियन के आधार पर कार्रवाई करेगी पुलिस
जांच के लिए पहुंची टीम
- फोटो : File Photo
निर्माणाधीन चौकाघाट फ्लाईओवर की दो बीम गिरने से हुई 15 मौतों के मामले में सात दिन बाद मंगलवार को भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी। तफ्तीश कर रही क्राइम ब्रांच का कहना है कि टेक्निकल एक्सपर्ट के ओपिनियन के आधार पर मामले में पुख्ता की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, तफ्तीश में सहयोग के लिए रुड़की स्थित सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट की टीम एक बार फिर शहर आएगी और स्थलीय निरीक्षण के साथ अपनी रिपोर्ट क्राइम ब्रांच को सौंपेगी।
इस संबंध में एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा गठित तकनीकी समिति की रिपोर्ट, एफएसएल की रिपोर्ट, टेक्निकल एक्सपर्ट की राय के आधार और ठोस साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ क्राइम ब्रांच पुख्ता कार्रवाई करेगी।