{"_id":"5c0e3cabbdec2241836bb895","slug":"no-any-manglik-kary-done-form-16-december-to-14-january","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"16 दिसंबर से 14 जनवरी तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य, केवल दो दिन ही बजेगी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 दिसंबर से 14 जनवरी तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य, केवल दो दिन ही बजेगी शहनाई
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 10 Dec 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरि प्रबोधिनी एकादशी और मकर संक्रांति से पहले विवाह के मात्र दो मुहूर्त हैं। एक 10 को, जबकि दूसरा 15 दिसंबर को है। इसके बाद 16 से खरमास लगेगा जो 14 जनवरी तक रहेगा। इसलिए 14 के बाद ही शहनाई बजेंगी।
धनु और मीन राशि बृहस्पति ग्रह की राशियां हैं। इनमें सूर्य के प्रवेश करते ही खरमास दोष लग जाता है और सभी शुभ कर्म वर्जित हो जाते हैं। इस बार सूर्य रविवार 16 दिसंबर को सायं 6.25 बजे धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इसलिए 16 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी 2019 तक खरमास दोष रहेगा।
ज्योतिषाचार्य पं गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि पृथ्वी पर शक्ति का अक्षय स्रोत भगवान सूर्य का प्रकाश है। काल गणना इन्हीं से होती है। इसी प्रकार गुरु को भी ज्योतिष में मंत्री, पुरोहित, ज्ञान और सुख का कारक माना गया है।

गुरु पुत्र, पति, पत्नी, धन, धान्य का भी कारक है। सूर्य की राशि में गुरु हो तथा गुरु की राशि में सूर्य संक्रमण कर रहा हो तो उस काल को गुर्वादित्य के नाम से जाना जाता है जो समस्त कार्यों के लिए वर्जित माना गया है। इसी प्रकार सिंह राशि में गुरु के होने पर सिंहस्थ दोष माना जाता है जो विवाह आदि मांगलिक कार्यों में वर्जित है।
वहीं, जब सूर्य गुरु की राशियों में होता है, तब सूर्य के प्रताप से गुरु की राशि धनु एवं मीन निर्बल हो जाती है। इस स्थिति में किया गया शुभ कार्य निष्फल और अपूर्ण रह जाता है। अब सभी मांगलिक कार्य 14 जनवरी से मार्च तक किए जाएंगे।