फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   No any clue yet found of missing Rajasthan girl from Varanasi Cantt station

Varanasi: कैंट स्टेशन से लापता हुई राजस्थान की किशोरी का अबतक नहीं मिला सुराग, तीन टीमें कर रहीं तलाश

Wed, 24 May 2023 11:09 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 24 May 2023 11:09 PM IST
सार

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन से नौ मई को लापता हुई राजस्थान की किशोरी का अबतक कोई सुराग नहीं मिला है। जीआरपी की तीन टीमें किशोरी की बरामदगी के लिए प्रयासरत हैं।

विज्ञापन
No any clue yet found of missing Rajasthan girl from Varanasi Cantt station
बच्चों की बरामदगी को परिजनों के समर्थक में आई सामाजिक संस्थाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन से नौ मई को लापता राजस्थान की किशोरी नीतू की खोजबीन में जीआरपी की तीन टीमें लगी हुई हैं। सीसी फुटेज में किशोरी पैदल ही स्टेशन से बाहर जाती दिख रही है। आशंका जताई जा रही है कि किशोरी बाहर निकलने के दौरान किसी वाहन में सवार हुई है। राजस्थान के नागौर निवासी विनोद कुमार की पुत्री नीतू नौ मई को स्टेशन से लापता हो गई थी।

विज्ञापन


पिता ने काफी खोजबीन के बाद 10 मई को कैंट जीआरपी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि सीसी कैमरे में नीतू अकेले पैदल स्टेशन से बाहर निकलते हुए दिख रही है। उसके आगे के सीसी कैमरे को खंगाला जा रहा है। जीआरपी की तीन टीमें किशोरी की बरामदगी के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


बच्चों की बरामदगी को परिजनों के समर्थक में आई सामाजिक संस्थाएं
कैंट रेलवे स्टेशन से गुमशुदा राजस्थान की किशोरी नीतू और गाजीपुर की बच्ची प्रिया के परिजनों के समर्थन में कई सामाजिक संस्थाएं आगे आई हैं। बुधवार को वरुणा पुल स्थित शास्त्री घाट पर परिजनों के धरने में किन्नर समाज की अध्यक्ष सलमान और दीक्षा महिला कल्याण व शोध संस्थान की अध्यक्ष संतोषी शुक्ला ने पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: श्रीरामचरितमानस अब विश्व का सबसे लंबा गीत, बनारस के जगदीश के नाम हुआ गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

इसके अलावा गुलिस्ता एकता किन्नर सेवा ट्रस्ट, युवा फाउंडेशन, रोटी बैंक, शिवशक्ति सेवा फाऊंडेशन, आइडियल वूमेंस वेलफेयर सोसाइटी, निरंजना फाउंडेशन आदि सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने भी आवाज बुलंद की। अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने पीड़ित परिजनों को नि:शुल्क विधिक सलाह व सहायता देने का वादा किया।

बता दें कि नौ मई को राजस्थान के नागौर की रहने वाली नीतू कुमारी (15) कैंट रेलवे स्टेशन से लापता हो गई थी। पिता विनोद ने कैंट जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, पांच साल पहले गाजीपुर की रहने वाली कंचन की बेटी प्रिया (6)भी कैंट रेलवे स्टेशन से लापता हो गई थी। दोनों के परिजन न्याय के लिए वरुणा पुल के शास्त्री घाट पर मंगलवार से धरने पर बैठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed