{"_id":"5979b3134f1c1b90618b464f","slug":"nitish-kumar-tum-bewafa-ho-poster-issued-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में जारी हुआ पोस्टर, 'नीतीश कुमार तुम बेवफा हो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में जारी हुआ पोस्टर, 'नीतीश कुमार तुम बेवफा हो'
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 28 Jul 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
बनारस में 'नीतीश तुम बेवफा हो' के पोस्टर लगाते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता से दूर रखने के लिए 20 महीने पहले बना महागठबंधन टूटने के साथ ही अब आरोप और प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तो कांग्रेसियों ने पोस्टर वार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बहुचर्चित सोनम गुप्ता की तर्ज पर 'नीतीश कुमार तुम बेवफा हो' पोस्टर जारी कर दिया। बनारस के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीतीश कुमार सच में बेवफा निकले।
विज्ञापन
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि नीतीश कुमार ने गठबंधन का सम्मान न करते हुए बीजेपी से हाथ मिला लिया। उनकी इस बेवफाई को जिले भर की गलियों और चौराहों पर पोस्टर लगाकर आमजन को बताया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा का कहना है कि आहत यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर के माध्यम से अपना गुस्सा जाहिर किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के कई इलाकों में यह पोस्टर लगा भी दिया है।
बता दें कि बुधवार को एक नाटकीय घटनाक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं गुरुवार को भाजपा के साथ मिलकर फिर से सरकार बना लिया।
शिवसेना ने जारी किया विवादित पोस्टर
बिहार के सियासत पर गुरुवार को शिवसेना ने विवादित पोस्टर जारी किया है। शिवसैनिकों ने शहर के कई स्थानों पर विवादित पोस्टर चस्पा करने के साथ आटो रिक्शा पर चस्पा किया है। इसमें बिहार की लड़ाई को महाभारत का युद्ध दिखाया गया है।
पोस्टर में पीएम नरेंद्र मोदी को कृष्ण तो बिहार के सीएम नीतीश कुमार को अर्जुन बताया गया। दिखाया गया कि पीएम व बिहार के सीएम महाभारत की लड़ाई लड़ रहे हैं।
भाजपा, जयदू के विरोधी दल लालू व मुलायम को विवादित पोस्टर में कौरव दिखाया गया है। पोस्टर में यह संदेश देने का प्रयास किया गया है पीएम और बिहार सीएम मिलकर भ्रष्टाचारियों का खात्मा कर रहे हैं।
पोस्टर में पीएम नरेंद्र मोदी को कृष्ण तो बिहार के सीएम नीतीश कुमार को अर्जुन बताया गया। दिखाया गया कि पीएम व बिहार के सीएम महाभारत की लड़ाई लड़ रहे हैं।
भाजपा, जयदू के विरोधी दल लालू व मुलायम को विवादित पोस्टर में कौरव दिखाया गया है। पोस्टर में यह संदेश देने का प्रयास किया गया है पीएम और बिहार सीएम मिलकर भ्रष्टाचारियों का खात्मा कर रहे हैं।