{"_id":"5a69fdb94f1c1b8d268b65b4","slug":"nitin-gadkari-threatened-contracter-for-corruption-in-road-construction","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नितिन गडकरी ने दी चेतावनी, सड़क निर्माण में की गलती तो बुलडोजर के नीचे डलवा दूंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नितिन गडकरी ने दी चेतावनी, सड़क निर्माण में की गलती तो बुलडोजर के नीचे डलवा दूंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 25 Jan 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने किया 5080 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को यूपी के गाजीपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास कर पूर्वांचल की तरक्की के लिए खजाना खोला तो वहीं एक बयान के कारण चर्चा में भी आ गए।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय अब तक आठ लाख करोड़ की लागत से राजमार्गों का निर्माण करा चुका है। इसे पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त रखा गया है। हमारे द्वारा बनाई गई सड़कें तीन पीढियों तक सही-सलामत रहेंगी। उसमें गड्ढा नहीं होगा। उन्होंने ठेकदारों के चेतावनी के अंदाज में कहा कि जो ठेकेदार सड़क निर्माण में गलत करेगा उसे उसे बुलडोजर के नीचे डलवा दूंगा।
इससे पहले गडकरी ने केंद्रीय संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा तथा उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या के साथ पांच हजार करोड़ से अधिक सड़क एवं जल परिवहन परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि अगली बार जब मैं जल परिवहन टर्मिनल के उद्घाटन के लिए गाजीपुर आऊंगा तो सी-प्लेन से आऊंगा। इसके अलावा वह दिन भी दूर नहीं जब गाजीपुर का आलू बांग्लादेश और बर्मा में जाकर बिकेगा।

मैं जो कहता हूं, वह करके दिखाता हूं
केंद्रीय मंत्री ने किया 5080 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि गंगा नदी में जल परिवहन के अंतर्गत वाराणसी-हल्दिया जल मार्ग 1380 किलोमीटर लंबा है और इसकी लागत 5370 करोड़ रुपये है। इस परियोजना में गाजीपुर को जोड़ दिया गया है। गाजीपुर के टर्मिनल का शिलान्यास किया है। इस पर अप्रैल से काम शुरू हो जाएगा।
गंगा में जल परिवहन की जहाज मिथेलॉन से चलेगा, जिससे प्रदूषण पर प्रभाव नही पड़ेगा और लागत भी कम आएगी। इससे जिले के कृषि और व्यापार में वृद्धि होगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो नेता सपना दिखाते हैं और पूरा नहीं करते। ऐसे नेताओं को जनता अपने दिल से उतार देती है। मैं जो कहता हूं, वह करके दिखाता हूं। यह बात महाराष्ट्र के लोग भलीभांति जानते हैं, लेकिन पूर्वांचल के लिए मैं नया हूं।
गडकरी ने कहा कि इलाहाबाद से हल्दिया तक शुरू होने वाले जलमार्ग के लिए गाजीपुर के जल्लापुर में टर्मिनल निर्माण के के लिए ड्रेजिंग का कार्य शुरू हो गया है। नितिन गडकरी ने कहा कि टर्मिनल का निर्माण होने से गाजीपुर की तस्वीर बदलेगी।
गाजीपुर एक औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित होगा, जिससे यहां रोजगार के अवसर सृजित होंगे। आने वाले दिनों में गाजीपुर की सीमा में गंगा नदी पर फाइव स्टार और सेवन स्टार क्रूज भी आवागमन करेंगे। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

पूर्वांचल में बही विकास की गंगा
केंद्रीय मंत्री ने किया 5080 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी में पहली बार केंद्र ने सेंटर रोड फंड में दस हजार करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश सरकार को दिए हैं। केंद्रीय मंत्री ने गाजीपुर-मऊ एनएच 29, ह्दयपुर से टिकरी लंबाई 65.38 किलोमीटर लागत 3580 करोड़ रुपये, गाजीपुर-जमानियां, सैय्यदराजा खंड के फोरलेन का चौड़ीकरण एनएच 97, लंबाई 56.200 किलोमीटर, लागत 1500 करोड़ रुपये का शिलान्यास किया।
इसके बाद उन्होने सैदपुर, दुल्लहपुर, मरदह मार्ग, ताड़ीघाट-बारा, सैदपुर, बहरियाबाद, चिरैयाकोट मार्ग को सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की। डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने कहा कि केंद्र सरकार से विकास के लिए यूपी को भरपूर मदद मिल रही है। चुनाव के दौरान नेताओं ने जो भी वादे किए हैं, वह सभी पूरे किए जाएंगे। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि पूर्व की सरकारों में परियोजनाएं केवल रायबरेली और अमेठी तक ही सिमट जाती थी लेकिन मोदी जी पूरे पूर्वांचल में विकास की गंगा बहा दी है।