{"_id":"58b1a8b04f1c1bdb2fb23ba3","slug":"nitin-gadkari-says-up-is-a-very-rich-state-but-people-are-poor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश धनवान पर यहां की जनता गरीब: नितिन गडकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश धनवान पर यहां की जनता गरीब: नितिन गडकरी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/आजमगढ़
Updated Sun, 26 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर तहसील के इब्राहिमपुर में भाजपा की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश धनवान है लेकिन यहां की जनता गरीब है। यहां कल कारखानों, किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य और युवाओं को रोजगार देने की जरूरत है। ये सुविधाएं सपा, बसपा, कांग्रेस नहीं दे सकती। इन पार्टियों ने विकास के नाम पर प्रदेश को लूटने का काम किया जबकि केन्द्र की भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य कर रही है।
ये बातें केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आजमगढ़ अंतर्गत फूलपुर पवई विधानसभा क्षेत्र के अंबारी इब्राहिमपुर में भाजपा प्रत्याशी अरुणकांत यादव के समर्थन में आयोजित जनसभा में कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लगभग दो लाख करोड़ की सड़कें बनाई जा रहीं हैं। इन सड़कों पर अगले दो सौ साल तक गड्ढे नहीं दिखेंगे। सड़कों के निर्माण के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत साढ़े छह लाख गांवों को सड़कों से जोड़ा गया। वर्तमान समय में 25 लाख करोड़ बजट की सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 15 कंपनियों से करार किया है जिसके तहत गेहूं, चावल और गन्ने से निकलने वाले वेस्ट सामग्री से बिजली उत्पादन किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश धनवान है, लेकिन प्रदेश की जनता गरीब है। सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसानों एवं बेरोजगारों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वे सुविधाएं सपा, बसपा, कांग्रेस ने नहीं दिया।
कई बार सपा, बसपा ने प्रदेश पर शासन किया लेकिन केवल लूटखसोट ही किया।

Trending Videos
सपा-बसपा सरकारों ने किया बस एक ही काम
फूलपुर तहसील के इब्राहिमपुर में भाजपा की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में सपा, बसपा की सरकारों ने बेरोजगारों के लिए रोजगार की व्यवस्था नहीं की जिससे बेरोजगार अन्य प्रदेशों में नौकरी करने के लिए मजबूर हैं। उधर बसपा के प्रत्याशी टिकट खरीदते हैं।
ऐसे में उससे विकास व सेवा की उम्मीद नहीं की जा सकती। वहीं केंद्र में साठ वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस बेरोजगारी व गरीबी नहीं दूर कर सकी और अब सपा की साइकिल पर बैठकर गरीबी और बेरोजगारी हटाने का जिम्मा ले रही है।
भाजपा नेता और पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने कहा कि सपा, बसपा ने जाति, पात और भेदभाव पनपाकर केवल राजनीति करके जनता को धोखा देने का काम किया है। अध्यक्षता जीमल अहमद और संचालन हनुमंत सिह ने किया।