फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nirmal Ganga came forward for the followers of Sant Ravidas

निर्मल गंगा के लिए आगे आए संत रविदास के अनुयायी

Sun, 07 Feb 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 07 Feb 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
Nirmal Ganga came forward for the followers of Sant Ravidas
गंगा निर्मलीकरण को साकार करने के लिए संत रविदास के अनुयायियों ने बड़ा फैसला लिया है। इस बार माघी पूर्णिमा पर देश-दुनिया से आने वाले रविदासिया धर्म के अनुयायी सीरगोवर्धन गांव में 22 फरवरी को जयंती महोत्सव पर इसका संदेश देंगे।
विज्ञापन


संत गुरु रविदास जन्मस्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन और डेरा सच्च खंड बल्लां के गद्दीनशीन संत निरंजन दास महाराज ने गंगा में मूर्ति विसर्जन पर हाईकोर्ट की रोक को देखते हुए झांकियों में गुरु की मिट्टी की प्रतिमाएं न सजाने की अपील की है। झांकियां संत रविदास के चित्रों की निकाली जाएंगी। जयंती महोत्सव के दिन निकलने वाली शोभायात्रा में गांव-गांव से अनुयायी मिट्टी की बनी मूर्तियों की जगह चित्रों की झांकियां निकालेंगे, ताकि गंगा को प्रदूषण से बचाया जा सके।
विज्ञापन



संत रविदास की जयंती पर वाराणसी और आसपास के इलाकों से तीन सौ से अधिक झांकियां बाजेगाजे के साथ निकलती रही हैं। शोभायात्रा के रूप में निकलने वाली इन झांकियों में संत रविदास की प्रतिमाएं सजाई जाती रही हैं। मैदागिन से शोभायात्राएं सीर गोवर्धन पहुंचने पर प्रतिमाएं गंगा में विसर्जित की जाती थीं लेकिन इस बार अनुयायी संत की प्रतिमाएं बनाने का ऑर्डर नहीं देंगे। डेरा सच्च खंड बल्लां के संत निरंजन दास महाराज ने इसके लिए सख्ती से मना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संत रविदास पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि महोत्सव से जुड़ी सभी समितियों को समय रहते अवगत करा दिया जाए कि किसी भी शोभायात्रा में गुरु की प्रतिमा न शामिल की जाए। गंगा निर्मलीकरण की सरकार की मंशा और इलाहाबाद हाईकोर्ट की गंगा में मूर्ति विसर्जन पर लगी रोक को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ट्रस्ट के सेक्रेटरी सत्यपाल विरदी ने शनिवार को फोन पर इसी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि गंगा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए संत रविदास के अनुयायी इस बार मूर्तियों की नहीं, चित्रों की झांकियां निकालेंगे।


डेरा सच्च खंड बल्लां के संत निरंजन दास महाराज ने जयंती पर शोभायात्रा में गुरु की मूर्तियों की झांकी न निकालने के लिए कहा है। जयंती महोत्सव से जुड़ी सभी समितियां इसका पालन करेंगी, ताकि गंगा निर्मलीकरण का सपना साकार किया जा सके। -सत्यपाल विरदी, सचिव, संत रविदास जन्मस्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed