फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nirbhaya mother said misuse of nirbhaya fund

‘निर्भया फंड का हो रहा दुरुपयोग’, मां ने सरकार पर लगाया आरोप

Sat, 30 Dec 2017 01:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 30 Dec 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
Nirbhaya mother said misuse of nirbhaya fund
जागरुकता रैली निकालती निर्भया ज्योति यात्रा में शामिल बालिकाएं - फोटो : अमर उजाला
सरकार निर्भया फंड में मिलने वाली धनराशि का दुरुपयोग कर रही है। इस पैसे से सड़क आदि का निर्माण व कैमरे लगाने का काम किया जा रहा है जबकि इसका उपयोग महिला सुरक्षा व संरक्षा पर करना चाहिए।
विज्ञापन


ये आरोप दिल्ली गैंगरेप पीड़िता निर्भया की मां ने शुक्रवार को ब‌ल‌िया में निर्भया ज्योति यात्रा के समापन कार्यक्रम में उसके गांव के अस्पताल परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लगाए।
विज्ञापन


उन्होंने सवाल उठाया कि इस फंड का यही उपयोग करना है तो निर्भया के गांव में विकास क्यों नहीं किया जा रहा है। इसके पूर्व यात्रा दल के सदस्यों ने सुबह गांव में जागरूकता रैली निकाली। नुक्कड़ नाटक और गीतों के जरिए संदेश दिया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं को सुरक्षा के टिप्स भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिस्थितियां कैसी भी हों बेटियां घबराए नहीं, उसका डटकर सामना करें। जब भी जरूरत हो महिला हेल्प लाइन 1090 नंबर का लाभ लें। यह सेवा आपकी मदद के लिए ही है।


अब समय आ गया है कि महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए और कड़े कानून बने। सभा के बाद करीब 50 गरीब असहायों को कंबल बांटे गए। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed