फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nine kg tumor removed from womans stomach in varanasi doctors saved her life by complex surgery

वाराणसीः महिला के पेट से निकाला नौ किलो का ट्यूमर, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर बचाई जान

Fri, 03 Sep 2021 12:00 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Sep 2021 12:00 AM IST
सार

45 साल की महिला के ऑपरेशन में करीब सवा घंटे लगे और चार चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन किया। डॉक्टरों के मुताबिक, टयूमर इतना बड़ा था कि उसके कभी भी फटने की समस्या बनी थी। 

विज्ञापन
Nine kg tumor removed from womans stomach in varanasi doctors saved her life by complex surgery
महिला के पेट से निकाला नौ किलो का ट्यूमर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के सुदामापुर स्थित एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने एक महिला के पेट से नौ किलो का टयूमर निकालकर उसकी जान बचा ली। 45 साल की महिला के ऑपरेशन में करीब सवा घंटे लगे और चार चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन किया।  डॉक्टरों के मुताबिक करीब 17 साल पहले महिला का गर्भाशय निकाला जा चुका था।

विज्ञापन


इसके बाद टयूमर होने के बाद ओवरी का खतरा बना हुआ था। सर्जरी करने वाली टीम में शामिल डा. विवेक मिश्रा ने बताया कि टयूमर इतना बड़ा था कि उसके कभी भी फटने की समस्या बनी थी। इस वजह से उसकी जान भी जा सकती थी। फिलहाल सप्ताह भर तक वह अस्पताल में रहेगी। उसकी हालत में सुधार है। 
विज्ञापन


पोषण माह में होगी कुपोषित-अतिकुपोषित बच्चों की पहचान 
सितंबर में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाएगा। कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनकी सेहत की विशेष निगरानी की जाएगी। साथ ही पोषण वाटिका लगाने और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। अभियान के लिए बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) को नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अन्य विभागों का भी सहयोग लिया जाएगा।  पोषण माह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर माता-पिता को बच्चों की सेहत से जुड़ी जानकारी देंगी। इसे जनांदोलन के रूप में चलाने के लिए पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण, कृषि, खाद्य एवं रसद, शिक्षा, ग्राम्य विकास को भी शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed