{"_id":"661c091969e000bb960b72c7","slug":"nine-girls-recite-durga-saptashati-for-the-first-time-in-vishwanath-dham-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Navaratri: विश्वनाथ धाम में पहली बार नौ कन्याओं ने किया दुर्गा सप्तशती का पाठ, हुआ विधिवत पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Navaratri: विश्वनाथ धाम में पहली बार नौ कन्याओं ने किया दुर्गा सप्तशती का पाठ, हुआ विधिवत पूजन
Sun, 14 Apr 2024 10:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 14 Apr 2024 10:20 PM IST
सार
Varanasi News: बालिकाओं ने सस्वर श्री दुर्गासप्तशती का पाठ करके पूरे धाम का वातावरण शक्तिमय कर दिया। अभूतपूर्व शक्ति तरंगों के प्रवाह से ज्योतिर्लिंग परिसर अनुगुंजित हो रहा था। सप्तशती पाठ के पश्चात कन्याओं का पूजन मंदिर न्यास के अधिकारियों ने किया
विज्ञापन
पूजन के बाद कन्याओं को नमन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी चैत्र नवरात्र में बाबा विश्वनाथ की नगरी शक्ति की आराधना में तल्लीन है। बाबा का धाम भी शक्तिमय हो गया है। रविवार को पहली बार बाबा विश्वनाथ के धाम में नौ दुर्गा के स्वरूप में नौ कन्याओं ने दुर्गा सप्तशती का सस्वर पाठ किया।
विज्ञापन
रविवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से मंदिर चौक पर श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ कराया गया। माता आनंदमयी बालिका विद्यालय की नौ कन्याओं ने एक स्वर में दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। इस दौरान धाम में पधारे सभी श्रद्धालु भी शिव के धाम में शक्ति पूजन के इस अनूठे अनुष्ठान के साक्षी बनकर कृतार्थ हुए। बालिकाओं ने सस्वर श्री दुर्गासप्तशती का पाठ करके पूरे धाम का वातावरण शक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभूतपूर्व शक्ति तरंगों के प्रवाह से ज्योतिर्लिंग परिसर अनुगुंजित हो रहा था। सप्तशती पाठ के पश्चात कन्याओं का पूजन मंदिर न्यास के अधिकारियों ने किया। बालिकाओं को शक्तिपीठ माता विशालाक्षी एवं ज्योतिर्लिंग धाम श्री काशी विश्वनाथ महादेव का दर्शन करवाया गया। इसके बाद पुनः धाम में पधारने का आमंत्रण देकर ससम्मान विदा किया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र, चंद्रांशु महाराज, राजनाथ तिवारी मौजूद रहे।
25 कन्याओं का हुआ पूजन
सार्थक सेवा फाउंडेशन की ओर से रविवार को नौ कन्या पूजन का कार्यक्रम भारत माता मंदिर पर आयोजित हुआ। इस दौरान संस्था की ओर से 25 कन्याओं का पूजन किया गया। कन्याओं का पांव पखारने के बाद उनका पूजन किया गया। इसके बाद उनको उपहार देकर रवाना किया गया। इस दौरान संस्था की अध्यक्ष पूजा गिरी, प्रिया सिंह, अमिता सिंह, सुनीता गुप्ता मौजूद रहीं।