फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nine companies of Central Paramilitary Force reached for elections

चुनाव के लिए पहुंची सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स की नौ कंपनियां

Wed, 12 Jan 2022 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Nine companies of Central Paramilitary Force reached for elections
वाराणसी। विधानसभा चुनाव के बाबत शांतिपूर्ण तरीके से मतदान को लेकर सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स की नौ कंपनियां वाराणसी परिक्षेत्र में आ गई हैं। मंगलवार को आईजी रेंज के. सत्यनारायण ने चौबेपुर थाना अंतर्गत मतदान केंद्रों और अर्ध सैनिक बलों के ठहराए जाने के स्थानों का जायजा लिया। मतदान केंद्रों और अन्य स्थानों का भौतिक सत्यापन कर सुविधाओं को परखा। वहीं कुछ जगहों पर मिली खामियों को तुरंत दुरुस्त कराने का निर्देश भी दिया। वहीं उन्होंने एसपी ग्रामीण अमित वर्मा को निर्देशित किया कि जल्द ही खामियों को दुरुस्त करा लिया जाए।
विज्ञापन

आईजी रेंज के. सत्यनारायण ने बताया कि संवेदनशील मतदान केंद्रों और इलाकों में थानाध्यक्ष और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स साथ-साथ भ्रमण करेगी। चुनाव प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ग्रामीण अमित वर्मा के निर्देशन में एएसपी ग्रामीण नीरज पांडेय ने भी विभिन्न थाना क्षेत्रों के मतदान केंद्रों और अर्धसैनिक बलों को ठहराए जाने वालों स्थानों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed