{"_id":"582240664f1c1bfb02b3935b","slug":"nikri-talent-on-the-stage-of-creation-brilliant-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"सृजन के मंच पर निखरी प्रतिभा, मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सृजन के मंच पर निखरी प्रतिभा, मेधावी सम्मानित
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
Updated Wed, 09 Nov 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
अग्रसेन कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह में नृत्य पेश करती छात्रा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज का 43वें स्थापना दिवस समारोह सृजन का मंगलवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ आगाज हुआ। परमानंदपुर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने एकल नृत्य, सुगम संगीत और अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में मंच पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरी। उधर संकायवार मेधावी छात्राओं के साथ ही खेल, साहित्यिक प्रतियोगिताओं के विजेता भी पुरस्कृत हुए। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि काशी विद्यापीठ के कुलपति डॉ. पृथ्वीश नाग ने नवनिर्मित परीक्षा भवन का लोकार्पण किया।
दो दिवसीय मुख्य समारोह के पहले कॉलेज के पांचों संकायों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। कंप्यूटर सेंटर निदेशक पवन सिंह के नेतृत्व में अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में अक्षर, वाद्य धुन राउंड के माध्यम से प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर गीत सुनाए। इसमें गृह विज्ञान संकाय की टीम प्रथम, विज्ञान एवं कॉमर्स द्वितीय स्थान पर रहा।
गजल में कॉमर्स की सोना यादव ने इश्क जब एक तरफ हो तो सजा देता है सुनाया वहीं गृह विज्ञान की श्रुति प्रकाश ने नैना तोसे लागे जागे रैना जागे सुनाकर वाहवाही लुटी। वहीं एकल नृत्य में भी प्रस्तुतियां देखने को मिली। कल वादविवाद काव्य पाठ में वीर रस एवं समूह नृत्य की प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके अलावा पोस्टर क्ले मॉडलिंग की प्रतियोगिता भी आयोजित हुई।
विज्ञापन
कुलपति ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए 50वां स्थापना दिवस और बेहतर मनाने को कहा। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ. कुमकुम मालवीय और प्रबंधक संदीप अग्रवाल ने किया। इस दौरान कॉलेज के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, काशी अग्रवाल समाज के सभापति अशोक अग्रवाल, डीन एकेडमिक डॉ. शुभा सक्सेना, चीफ प्राक्टर डा. श्वेता सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विभा सिंह ने किया।