{"_id":"64534aac8ce65e887a092295","slug":"nikay-chunav-voting-people-returning-disappointed-due-to-lack-of-name-in-the-list-accused-of-giving-symbol-a-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nikay Chunav Voting: लिस्ट में नाम नहीं होने पर निराश लौट रहे लोग, पर्ची के साथ सिंबल देने का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nikay Chunav Voting: लिस्ट में नाम नहीं होने पर निराश लौट रहे लोग, पर्ची के साथ सिंबल देने का भी आरोप
Thu, 04 May 2023 11:34 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 04 May 2023 11:34 AM IST
सार
वाराणसी के कई केंद्रों से शिकायत भी आ रही है। लोग वोट डालने तो जा रहे हैं लेकिन लिस्ट में उनका नाम नहीं होने की वजह से निराश वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन
पर्ची के साथ सिंबल देने का भी आरोप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में आज 37 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान में गुरुवार को वाराणसी मंडल (वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर) में वोट डाले जा रहे हैं। इस बीच वाराणसी के कई केंद्रों से शिकायत भी आ रही है। लोग वोट डालने तो जा रहे हैं लेकिन लिस्ट में उनका नाम नहीं होने की वजह से निराश वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Nikay Chunav Photos: इस दिव्यांग लड़की ने बता दिया कितना जरूरी है वोट देना, देखें मतदान की तस्वीरें
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कबीर मठ लहरतारा बूथ पर दर्जनों मृत लोगों के नाम वोटर लिस्ट में है। वहीं सैकड़ों मतदाताओं के नाम ही नहीं है। साथ ही काफी संख्या में वोटर लिस्ट में नाम, पिता, पति के नाम में गड़बड़ी भी पाई गई है। लोगों का आरोप है कि पर्ची के साथ सिंबल लगा कर मतदाताओं को दिया जा रहा है। पोलिंग एजेंट ने पकड़ा।
विज्ञापन