नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में आज 37 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान में गुरुवार को वाराणसी मंडल (वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर) में वोट डाले जा रहे हैं। मतदान के बीच चंदौली से एक दिल को छूने वाली तस्वीर सामने आई है। चंदौली में दिव्यांग लड़की किरण कुमारी अपने मताधिकार का प्रयोग करने बूथ तक पहुंची और वोट डाला। ये तस्वीर वाकई में प्रभावित करने वाली है।
2 of 7
89 वर्षीय मतदाता लौटन राम
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, वाराणसी में मढ़वां निवासी 89 वर्षीय लौटन राम ने नगर निगम के लिए पहली डाला वोट। बोले इतने वर्षों से जो काम नहीं हुए, वो अब हो जाएंगे, इसी उम्मीद से वोट डाला है।
3 of 7
67 वर्षीय मतदाता दुलारी देवी
- फोटो : अमर उजाला
लालपुर की रहने वाली 67 वर्षीय दुलारी देवी ने मतदान कर ख़ुशी जताई। बोलीं बूथ घर से आधा किलोमीटर दूर बनता है, दिक़्क़त होती है लेकिन फिर भी वोट देते हैं। मतदान सबको करना चाहिए।
4 of 7
लोहिया नगर निवासी महंगू ने डाला वोट
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली में एक युवक मतदाता को गोद में उठाते नजर आया। लोहिया नगर निवासी महंगू जिनकी उम्र 86 वर्ष है। वोट देने पहुंचे और सबको संदेश दिया कि मताधिकार सबसे बड़ा अभिकार होता है।
5 of 7
शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन भी मतदान करने पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के सिगरा महमूरगंज में बूथ संख्या 52 और बूथ संख्या 54 की ईवीएम मशीन पिछले 1 घंटे से खराब है वहीं खोजवा में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन भी मतदान करने पहुंचे।