फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   night Intercity arrived in morning departed five hours later problems disruption in operations in Lucknow

UP: कोहरे...रात की इंटरसिटी सुबह पहुंची, पांच घंटे बाद हुई रवाना; लखनऊ में संचालन प्रभावित होने से समस्या

Sat, 29 Nov 2025 06:15 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 29 Nov 2025 06:15 AM IST
सार

Varanasi News: कोहरे का असर अब दिखने लगा है। रेल, हवाई सहित कई यात्राएं प्रभावित होने लगी हैं। इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह पहुंचने पर यात्रियों को काफी परेशानी हुई। दिल्ली, मुंबई से आने वाली कई ट्रेनें स्टेशन पर देर से पहुंचीं।

विज्ञापन
night Intercity arrived in morning departed five hours later problems disruption in operations in Lucknow
कोहरे के चलते देरी से पहुुंची ट्रेन। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। इस बीच लखनऊ रूट पर बुढ़वल के पास पटरी पर एक वाहन के फंसने की वजह से भी रेल यातायात प्रभावित हुआ है। बृहस्पतिवार को इस कारण गोरखपुर से शाम 4 बजे चलकर बनारस रेलवे स्टेशन पर रात 9.45 बजे आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस शुक्रवार सुबह 6.30 बजे पहुंची। लिहाजा शुक्रवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 5.20 बजे की जगह 5 घंटे देरी से गोरखपुर के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन


इसके अलावा कोहरे की वजह से भी दिल्ली, मुंबई से आने वाली कई ट्रेनें स्टेशन पर देर से पहुंचीं। शुक्रवार को गोरखपुर से सुबह 5.45 बजे चलने वाली 15018 गोरखपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस वाराणसी स्टेशन पर सुबह 11.10 बजे की जगह दोपहर 1.20 बजे आई। आनंद विहार से चलकर पाटलिपुत्र जाने वाली 04096 फेस्टिवल स्पेशल वाराणसी स्टेशन पर दोपहर 1 बजे की जगह 2.40 मिनट की देरी से 3.40 बजे आई। 
विज्ञापन


नई दिल्ली से आने वाली 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सुबह 4.40 बजे की जगह 1.10 मिनट की देरी से 5.50 बजे पहुंची। इससे पहले वाराणसी सिटी से गोरखपुर जोकर लखनऊ जाने वाली 15007 कृषक एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय शाम 5 बजे की जगह 4.30 घंटे की देरी से रवाना हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेल संचालन संरक्षा और सुरक्षा की ली जानकारी
ट्रेनों के परिचालन को लेकर उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक पवनीश काटल ने कैंट स्टेशन पर बैठक कर रेल संचालन संरक्षा और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लाइन क्लीयर देना, सुरक्षित शंटिंग, खाली ट्रेन को सुरक्षित यार्ड तक ले जाना, ब्लॉक के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में चर्चा की। इस दौरान अर्पित गुप्ता, पंकज सिंह, उदय प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed