फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Night clinics will run at health centers every Tuesday

Varanasi News: हर मंगलवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर चलेगी रात्रिकालीन क्लीनिक

Tue, 29 Aug 2023 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Night clinics will run at health centers every Tuesday
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर हर मंगलवार को रात्रिकालीन क्लीनिक चलाई जाएगी। इसमें शाम साढ़े सात से रात साढ़े नौ बजे तक फाइलेरिया की जांच होगी। इसके अलावा हर बृहस्पतिवार को रामनगर स्थित फाइलेरिया नियंत्रण इकाई और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर में भी जांच की सुविधा रहेगी। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर एक सीनियर लैब विशेषज्ञ, एक स्वास्थ्यकर्मी को तैनात किया गया है। इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय को भेजी जाएगी। फाइलेरिया नियंत्रण इकाई रामनगर के प्रभारी डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि 29 अगस्त को अराजीलाइन, बड़ागांव, चिरईगांव, चोलापुर, हरहुआ, मिसिरपुर, पिंडरा, व सेवापुरी और दुर्गाकुंड स्थित जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय में फाइलेरिया जांच के लिए रात्रि कालीन क्लीनिक शुरू होगी।
विज्ञापन


पांच से पंद्रह साल में दिखते हैं फाइलेरिया के लक्षण
डॉ. अमित ने बताया कि फाइलेरिया के मच्छर क्यूलेक्स के काटने से बुखार, बदन में खुजली और शरीर के नीचले भाग में दर्द व सूजन की समस्या होती है। पैरों और हाथ में सूजन, हाइड्रोसील में सूजन भी फाइलेरिया के ही लक्षण हैं। फाइलेरिया के लक्षण संक्रमण होने के पांच से पंद्रह साल में दिखाई देते हैं। ऐसे में इन लक्षणों के दिखाई देने के बाद तुरंत इसकी जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed