{"_id":"67ea9f8f556a858f530f38e6","slug":"nidhi-tiwari-became-private-secretary-of-pm-modi-she-is-2014-batch-ifs-officer-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी की निधि बनीं PM की PS: 2014 बैच की IFS अधिकारी हैं..., PMO में भी किया था काम; जानें खासियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी की निधि बनीं PM की PS: 2014 बैच की IFS अधिकारी हैं..., PMO में भी किया था काम; जानें खासियत
Mon, 31 Mar 2025 07:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 31 Mar 2025 07:28 PM IST
सार
आईएफएस की अधिकारी निधि अब प्रधानमंत्री की निजी सचिव बन गई हैं। उन्होंने विदेश मामलों, परमाणु ऊर्जा सहित अन्य फिल्ड में विशेष काम किया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी की निजि सचिव बनीं निधि।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Nidhi Tewari IFS: 2014 बैच की इंडियन फॉरेन सर्विस (आईएफएस) की अधिकारी निधि तिवारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निजी सचिव बनाया गया है। सोमवार को इसकी घोषणा की गई। निधि तिवारी वाराणसी के महमूरगंज की निवासी है। अभी वह पीएमओ में नवंबर 2022 से उप सचिव के रूप में काम कर रहीं थी।
विज्ञापन
पीएमओ में आने से पहले वह विदेश मंत्रालय में निरस्त्रीकरण और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के डिवीजन में अवर सेक्रेटरी थीं। इस दौरान उन्होंने विदेश मामलों, परमाणु ऊर्जा, सुरक्षा मामलों पर विशेष रूप से काम किया है।
विज्ञापन
एक सिविल अधिकारी ने बताया कि इस पद पर काम करते हुए निधि तिवारी की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री के दैनिक कार्यों के प्रबंधन की रहेगी। इसके अलावा पीएमओ के साथ विभागों का समन्वय के साथ ही संवेदनशील और गोपनीय सूचनाओं पर सतर्कता के साथ काम करने की जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन
निधि तिवारी ने 2013 में सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। इससे पहले वह वाराणसी में असिस्टेंट कमिश्नर (कॉमर्शियल टैक्स) के पद पर कार्य कर रही थीं। 29 मार्च को जारी आदेश पत्र में यह भी लिखा है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सह-अवधि के आधार पर निजी सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।