फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NHAI preparations almost complete, operation of heavy vehicles will start from the end of October

एनएचएआई की तैयारी लगभग पूरी, भारी वाहनों का संचालन अक्तूृबर के आखिर से होगा शुरू

Sun, 10 Oct 2021 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
NHAI preparations almost complete, operation of heavy vehicles will start from the end of October
नवरात्र के साथ प्रमुख त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान शहर में जाम न लगे और यातायात व्यवस्था बेहतर हो इसके लिए कोईराजपुर (हरहुआ) से राजातालाब तक एक लेन से दो पहिया ओर छोटे चार पहिया वाहनों को अगले सप्ताह से चलाने की तैयारी है। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है। ताकि शहर में आने वाली भीड़ को रोका जा सके। वहीं रिंग रोड पर भारी वाहनों का संचालन अक्तूृबर के आखिर से चलाने की योजना है।
विज्ञापन

रिंग रोड के दूसरे फेज में 17 किमी तक कोईराजपुर (हरहुआ) से राजातालाब तक इसके निर्माण पर 450 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। पहले फेज में संदहा से कोईराजपुर तक वाहनों के आवागमन के बाद कोईराजपुर (हरहुआ) से राजातालाब तक दूसरे फेज में वाराणसी-भदोही रेलखंड पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) और वरुणा नदी पर पर बनने वाले पक्के पुल के निर्माण की एक लेन पूरी हो चुकी है। जबकि दूसरी लेन का काम भी लगभग पूरा होने वाला है। जो लेन पूरी हो चुकी है, उसी एक लेन से अगले सप्ताह से दो पहिया और छोटे चार पहिया वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

रिंग रोड फेज दो के फिनिशिंग का काम अंतिम चरण में है। अगले सप्ताह से दो और छोटे चार पहिया वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। भारी वाहनों के संचालन के लिए दो सप्ताह का समय लग सकता है। आरएस यादव, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन राज्यों और चार नेशनल हाईवे को जोड़ेगा रिंग रोड
राजातालाब से हरहुआ होते हुए चिरईगांव के सदंहा से गंगा पार चंदौली के लौंदा झांसी तक करीब 58 किमी लंबा निर्माणाधीन रिंग रोड तीन राज्यों और चार नेशनल हाईवे को जोड़ेगा। यह रिंग रोड राजातालाब में कोलकाता से दिल्ली तक जाने वाले नेशनल हाई वे, हरहुआ में वाराणसी-लखनऊ नेशनल हाईवे, लमही के आगे पांडेयपुर मार्ग पर वाराणसी-आजमगढ़ नेशनल हाईवे और चिरईगांव में वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे को जोड़ेगा। वहीं चंदौली के लौंदा झांसी में नेशनल हाईवे में मिलने वाले रिंग रोड से चंदौली के साथ ही बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों से आने वाले वाहन भी इस रिंग रोड के जरिए शहर में बिना प्रवेश किए आजमगढ़, गोरखपुर, लखनऊ, जौनपुर, गाजीपुर के लिए आवागमन कर सकते हैं।

राह होगी आसान, तेल और समय की भी बचत
अभी तक प्रयागराज से आजमगढ़, गोरखपुर, गाजीपुर, बलिया या इन जिलों से प्रयागराज जाने के लिए भारी वाहनों को मोहनसराय से शहर में होकर जाना पड़ता है। इससे न सिर्फ शहर की सड़कें खराब होती हैं बल्कि जाम, दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैं। वहीं नो एंट्री के चलते चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। अब रिंग रोड बन जाने से इन जिलों को जाने वाले या आने वाले वाहनों को शहर में आने-जाने से निजात मुक्ति मिलेगी और तेल की बचत के साथ कम समय में रिेंग रोड से गंतव्य को रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed