फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NHAI busy in leveling the drained road on Ring Road

Varanasi News: रिंग रोड पर नाली बनी सड़क को समतल करने में जुटी एनएचएआई

Tue, 31 Oct 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
NHAI busy in leveling the drained road on Ring Road
हरहुआ। पूर्वांचल से वाराणसी की कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली रिंग रोड के गड्ढों पर सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी खानापूर्ति में जुट गए। क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की जगह पर नाली जैसी आकृति को समतल किया गया। कार्यदायी संस्था ने खेवसीपुर से हरहुआ तक नाली को समतल करने के बाद काम बंद कर दिया। वहीं रिंग रोड पर गंजारी में बन रहे स्टेडियम के समीप व मेहंदीगंज और राजातालाब में भी कई जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी सड़क की किसी ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन

आमजन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला ने सोमवार के अंक में क्षतिग्रस्त रिंग रोड की बदहाली की खबर प्रकाशित की। खबर प्रकाशित होने के बाद रिंग रोड फेज दो पर थोड़ी दूर तक नाली रूपी रोड को समतल कर कार्यदायी संस्था के लोगों ने इतिश्री कर ली। दरअसल, रिंग रोड पर कई जगह बड़े गड्ढे हो जाने और अधिकतर जगह नाली रूप में हो जाने के चलते आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस मामले में अजगरा से बीजेपी विधायक त्रिभुवन राम द्वारा पूर्व में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा गया था। पत्र के माध्यम से उन्होंने रोड की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


Iएनएचआईए के अधिकारियों से रिंग रोड की मरम्मत के लिए वार्ता हो गई है। जिन स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त है, वहां गुणवत्ता के साथ मरम्मत कराने के लिए कहा गया है। काम पूरा होने की रिपोर्ट मिलने के बाद इसका सत्यापन भी कराया जाएगा। I- एस राजलिंगम, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed