{"_id":"586b707b4f1c1b00521591bc","slug":"nh-56-will-pass-tunnel-in-front-of-the-babatpur-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबतपुर एयरपोर्ट के सामने सुरंग से गुजरेगा एनएच 56","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबतपुर एयरपोर्ट के सामने सुरंग से गुजरेगा एनएच 56
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Tue, 03 Jan 2017 03:05 PM IST
विज्ञापन
An International Airport to be built in Agra soon
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के सामने से राष्ट्रीय राजमार्ग-56 (वाराणसी-जौनपुर) 530 मीटर लंबी सुरंग बनाकर गुजारा जाएगा। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा मिट्टी की जांच कराई जा रही है।
जांच के बाद इस्टीमेट तैयार करके एयरपोर्ट अथॉरिटी के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय भेजा जाएगा। गौरतलब है कि एनएच-56 के चौड़ीकरण करने का काम चल रहा है। एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक आरके वर्मा ने सोमवार को पत्रकारों बताया कि बाबतपुर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की तैयारियाें पर भी विचार किया जा रहा है।
हालांकि जमीन की कमी के कारण हवाई अड्डे का विस्तार नहीं हो पा रहा है। हवाई अड्डे के रनवे के पूर्व में रेलवे लाइन है वहीं पश्चिम में राष्ट्रीय राजमार्ग 56 है। रेलवे लाइन की तरफ हवाई अड्डे को बढ़ाया जाना संभव नहीं है। ऐसी दशा में पश्चिम की तरफ हवाई अड्डे विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
वर्तमान समय में एनएच 56 के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसलिए अब इस सड़क को बाबतपुर एयरपोर्ट के सामने 530 मीटर सुरंग बनाकर गुजारा जाएगा। इसके लिए बोरिंग करके मिट्टी की जांच करने का काम शुरू हो गया है।