{"_id":"5961faa24f1c1b0f738b47fa","slug":"nh-2-left-side-road-reserve-for-kanwariya","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से एनएच-दो की एक लेन बंद, कल से सावन भर बम-बम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से एनएच-दो की एक लेन बंद, कल से सावन भर बम-बम
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sun, 09 Jul 2017 03:51 PM IST
विज्ञापन
kanwar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन महीने में काशी विश्वनाथ को जल चढ़ाने आने वाले कांवरियों की सुरक्षा के मद्देनजर रविवार से एनएच दो की बाईं लेन (इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग) पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। एनएच दो की बाईं लेन पर सिर्फ कांवरिया चलेंगे। यदि कोई वाहन इस लेन में दिखा तो उसे पुलिस सीज कर देगी।
पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि 10 जुलाई से शुरू हो रहा सावन मेला सात अगस्त को खत्म होगा। इलाहाबाद की ओर से भारी संख्या में कांवरिया जल चढ़ाने काशी आते हैं। इसके मद्देनजर नौ जुलाई से सात अगस्त तक एनएच दो की बायीं लेन कांवरियों के लिए आरक्षित की गई है।
चप्पे-चप्पे पर चौकसी, खुफिया तंत्र ने बिछाया जाल
सावन मेले के मद्देनजर जिले में चप्पे-चप्पे पर चौकसी बरती जाएगी। जिले की फोर्स के साथ ही दो हजार से ज्यादा पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
गंगा में पीएसी बाढ़ राहत दल, जल पुलिस और एनडीआरएफ के जवान तैनात रहेंगे। साथ ही कांवरियों के जत्थे और उनके शिविरों के आसपास पुलिसकर्मी उन्हीं की वेशभूषा में तैनात रहकर माहौल की टोह लेते रहेंगे।
गंगा किनारे के होटल, लॉज, धर्मशालाओं में औचक तलाशी अभियान चलाया जाएगा। कांवरिया रूट की निगहबानी के लिए ड्रोन कैमरे और हेलीकॉप्टर की मदद ली जाएगी।