फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   news impact Ban on sand mining across Ganga in Varanasi DM kaushal raj sharma issued notice to mining officer

खबर का असर: वाराणसी में गंगा पार खनन पर रोक, जिलाधिकारी ने खनन अधिकारी को जारी किया नोटिस

Mon, 31 Jan 2022 12:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 Jan 2022 12:39 PM IST
सार

गंगा में अवैध खनन की खबर अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद वाराणसी प्रशासन ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। फिलहाल जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने गंगा पार इलाके में खनन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
news impact Ban on sand mining across Ganga in Varanasi DM kaushal raj sharma issued notice to mining officer
गंगा पार अवैध खनन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के गंगा घाटों पर बढ़ रहे दबाव को कम करने के लिए खोदी गई नहर से निकले खनिज के उठान में खनन विभाग की लापरवाही उजागर हुई है। खनन के टेंडर के बाद से खान अधिकारी ने तो खनिज के उठान का आंकलन किया और ना ही मौके पर जाकर देखने की जहमत उठाई।

विज्ञापन


यही कारण है कि खनन की अवधि में एक भी निरीक्षण नोट नहीं है। इसके साथ ही टेंडर वाली फर्मों से वाहनों की सूची भी नहीं ली जिससे उनके परिवहन की जांच कराई जा सके। फिलहाल जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने गंगा पार इलाके में खनन पर पूरी तरह रोक लगा दी है और अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में टीम गठित कर खनन क्षेत्र के आंकलन की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


खनिज उठान के नाम पर अवैध खनन

गंगा पार इलाके में करीब सात किलोमीटर लंबी नहर की खोदाई में खनिज के सात लॉट बनाए गए और सात फर्मों को इसका टेंडर दिया गया। जुलाई से शुरू हुए टेंडर में दिसंबर तक पांच फर्मों ने मनमाने तरीके से खनिज उठान के नाम पर अवैध खनन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः बाढ़ का दबाव कम करने के लिए खोदी थी नहर, फर्मों ने मनमानी तरीके से किया खनन, गंगा की तलहटी तक से निकाली बालू

इसके साथ ही एक फर्म ने यही काम 27 जनवरी 2022 तक किया। एक फर्म की समयावधि बची थी, उसकी आड़ में गड़बड़ी की आशंका समाप्त करने के लिए जिलाधिकारी ने खनन पर जांच पूरी होने तक रोक लगा दी है।

फर्मों पर कार्रवाई के साथ ही होगी वसूली

news impact Ban on sand mining across Ganga in Varanasi DM kaushal raj sharma issued notice to mining officer
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि  एलाट किए गए लाट से कितना खनिज उठान किया गया इसके आंकलन के लिए टीम गठित की गई है। इसमें अवैध खनन की पुष्टि होने पर संबधित फर्मों पर कार्रवाई के साथ ही उनसे वसूली की जाएगी।
पढ़ेंः कमिश्नर ने तलब की गंगा खनन की रिपोर्ट, विभाग से मांगी गई सभी पत्रावलियां, मची खलबली

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed