फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   newly elected parshadsend victory photo on whatsapp

पार्षद ने हारे प्रत्याशी को वाट्सएप पर भेजी जीत वाली फोटो, मिला एकदम गजब का जवाब

Sun, 17 Dec 2017 08:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ Updated Sun, 17 Dec 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
newly elected parshadsend victory photo on whatsapp
whatsapp

विज्ञापन
हाल ही में संपन्न हुए यूपी नगर निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित सभासद ने फूलमाला पहने खींची फोटो हारे प्रत्याशी के वाट्सएप पर भेजी तो उधर से गजब का जवाब मिला। हारे हुए प्रत्याशी ने फोटो के जवाब में उसे जेन से मारने की धमकी दी। धमकी से परिवारजन दहतशत में हैं।

मामला मऊ जिले का है।  चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ से नवनिर्वाचित सभासद मोनू यादव को यह धमकी भरा जवाब मिला। जवाब दिया कि 'फूलवा मत दिखावा नहीं त मातम हो जाई।' मोनू ने जीत के बाद फूल माला पहने खींची गई, फोटो को देवरिया जिले के जेल मे बंद डी नाइन गैंग से ताल्लुक रखने वाले बदमाश विक्रांत यादव के वाट्सएप पर तीन नवंबर को भेजा था।
विज्ञापन


जवाबपढ़ने के बाद नवनिर्वाचित सभासद के होश उड़ गए। इस दौरान उसने उक्त नंबर पर फोन किया तो फोन रिसीव करने वाले ने अपना नाम विक्रांत यादव बताया। साथ ही खुलकर धमकी दिया कि इतनी खुशी मत मनाओ वरना जान से हाथ धोना पड़ेगा, यह जीत तुम्हे भारी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुम जितना सभासद होकर कमाओगे उतना मै रंगदारी से एक दिन मे कमा लूंगा । अब तुम कमाओ पर मुझे भी रंगदारी दो। मोनू यादव ने बताया, विक्रांत भी सभासदी का चुनाव लड़ा था। लेकिन वह हार गया ,मै जीत गया।


इस संबंध मे मोनू यादव ने 13 दिसंबर को चिरैयाकोट थाने में अपनी जानमाल की सुरक्षा की तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। सवाल उठ रहा है कि जेल में बंद बदमाश को मोबाइल कहां से मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed