फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Newly constructed in the waiting room theft-sabotage

नवनिर्मित वेटिंग रूम में चोरी-तोड़फोड़

Thu, 09 Feb 2017 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 09 Feb 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
रेल राज्य मंत्री के लोकार्पण के डेढ़ महीने बाद भी अभी तक शुरू न हो पाने वाले नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय से मंगलवार की रात हजारों रुपये के सामान चोरी हो गए। प्रतीक्षालय में जमकर तोड़फोड़ भी की गई। इससे रेलवे को लाखों की क्षति होने की बात कही जा रही है। वहीं, प्रतीक्षालय को जल्द चालू करने की कोशिशों को भी तगड़ा झटका लगा है। इंजीनियरिंग विभाग की ओर से घटना का मेमो आरपीएफ को दिया गया है। घटना के पीछे ठेकेदारों के आपसी विवाद की भी चर्चा है। हालांकि मेमो के आधार पर छानबीन में जुटी आरपीएफ अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

 


कैंट रेलवे स्टेशन पर एक हजार क्षमता वाले यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण डेढ़ माह पहले रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने किया था। हालांकि कुछ काम अधूरा रहने से इसे अब तक चालू नहीं किया जा सका है। प्रतीक्षालय में ही द्वितीय श्रेणी टिकट, कैफिटेरिया सहित कई अन्य सुविधाएं दी जानी हैं। मंगलवार की रात नवनिर्मित प्रतीक्षालय से हजारों के उपकरण चुरा लिए गए। साथ ही, तोड़फोड़ की गई। कई बेसिंग, टोटियां, पाइप, टाइल्स, फिटिंग आदि गायब थे तो कई क्षतिग्रस्त पाए गए। सूत्रों की मानें तो इंजीनियरिंग विभाग के मेन ठेकेदार के अलावा किसी अन्य ठेकेदार से काम कराने और पैसा रोकने के चलते विवाद है। उसी के चलते यह घटना घटी। आरपीएफ के कंपनी कमांडर सतीश के अर्जुन ने बताया कि मेमो मिला है, मामले की छानबीन चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed