फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   newborn death due to lack of treatment

सोनभद्र में डॉक्टर ने इसांनियत को किया शर्मसार, नवजात की मौत

Mon, 16 Oct 2017 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Mon, 16 Oct 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
newborn death due to lack of treatment
प्रतीकात्मक चित्र: नवजात शिशु
सोनभद्र जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में उपचार के अभाव में एक नवजात की मौत हो गई। घरवाले डॉक्टर को उठाने के लिए उसका दरवाजा पीटते रहे, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन


घरवाले नवजात को लेकर जिला अस्पताल रवाना हुए लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह 11 बजे घोरावल कोतवाली के कुंडा गांव निवासी समिता (25) पत्नी दिनेश को प्रसव पीड़ा उठी।
विज्ञापन


परिजन समिता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले गए। यहां रात करीब सवा नौ बजे समिता ने एक बालक को जन्म दिया। रात 11 बजे नवजात की तबियत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी परिवारीजन ने डॉ. गुरु प्रसाद मौर्य को दी तो उन्होंने नवजात को तीन इंजेक्शन लगाए और सेंकाई की। डाक्टर ने कहा कि अब यह ठीक है। इसके बाद परिवारीजन बच्चे को जच्चा के पास ले गए।

रात में करीब दो बजे नवजात की हालत पुन: खराब होने लगी। उस समय अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी में न कोई डाक्टर था और न ही कोई अन्य स्टाफ। बच्चे की हालत गंभीर देख परिवारीजन इलाज करने वाले डाक्टर गुरु प्रसाद मौर्य को बुलाने उनके कमरे पर गए। 

परिजनों ने किया हंगामा

newborn death due to lack of treatment
यूपी 100 - फोटो : अमर उजाला
उनका आरोप है कि बार-बार दरवाजा पीटने पर भी डाक्टर ने दरवाजा नहीं खोला और मोबाइल भी नहीं उठाया। घबराए परिवारीजन घंटों अस्पताल में इधर उधर दौड़ते रहे, लेकिन कोई नवजात को देखने नहीं गया।

भोर में चार बजे बाइक से नवजात को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। नवजात शिशु की मौत से आक्रोशित परिजन वापस सीएचसी पहुंचे और हंगामा करने लगे।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उधर डॉ. गुरुप्रसाद मौर्य का कहना है कि भोर में किसी ने मेरे कमरे का दरवाजा नहीं पीटा।

उनके ऊपर लगाया गया आरोप गलत है। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि नवजात की मौत की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कार्यवाही की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed