{"_id":"5bab6f02867a557fff730ca1","slug":"newborn-baby-head-found-in-bhu-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू अस्पताल में नवजात का सिर लेकर घूम रहा था कुत्ता, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू अस्पताल में नवजात का सिर लेकर घूम रहा था कुत्ता, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 26 Sep 2018 05:05 PM IST
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नवजात बच्चे का कटा सिर एक कुत्ता मुंह में लेकर घूम रहा था। इसकी जानकारी जब ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को हुई तो वे मौके पर पहुंचे। इस बीच आसपास बच्चे का धड़ खोजने का प्रयास भी हुआ, लेकिन कहीं भी पता नहीं चल सका।
बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल स्थित बच्चा वार्ड के बाहर मंगलवार की रात अस्पताल के बच्चा वार्ड के बाहर एक कुत्ते को मुंह में सिर दबाकर जाते देखा तो भर्ती बच्चों के साथ आए परिजनों ने शोर मचा दिया। सुरक्षाकर्मी भी मौके पर आ गए। कुत्ता सिर छोड़कर भाग गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कटे सिर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बारे में चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजयनाथ मिश्र ने बताया कि सिर मिलने के बाद आसपास बच्चे के धड़ और परिजनों की तलाश कराई गई लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली।