फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New Year Celebration: If there is ruckus on New Year then the first day of the year will be spent in jail,

New Year Celebration: नए साल पर किया हुड़दंग तो हवालात में कटेगा साल का पहला दिन, सख्ती पर वाराणसी पुलिस

Sat, 30 Dec 2023 12:27 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 30 Dec 2023 12:27 PM IST
सार

वाराणसी में 31 दिसंबर की रात से एक जनवरी तक सख्त सुरक्षा व्यवस्था होगी। पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक की। कहा कि 31 दिसंबर की रात तीनों जोन के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी, थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ चक्रमण करते रहें।

विज्ञापन
New Year Celebration: If there is ruckus on New Year then the first day of the year will be spent in jail,
न्यू ईयर पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

31 दिसंबर की रात से एक जनवरी की रात तक शहर में सड़कों से लेकर गंगा तक निगरानी की तगड़ी व्यवस्था कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से की गई है। थानों की फोर्स के अलावा सड़कों पर एक कंपनी पीएसी और आरएएफ तैनात रहेगी। गंगा में जल पुलिस और एनडीआरएफ के जवानों के साथ एक कंपनी पीएसी बाढ़ राहत दल के जवान तैनात रहेंगे। पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने मातहतों को दो टूक कहा है कि नए साल के जश्न के नाम पर हुड़दंग करने वालों से सख्ती के साथ पेश आते हुए कार्रवाई करें।

विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक की। कहा कि 31 दिसंबर की रात तीनों जोन के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी, थानाध्यक्ष और चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ चक्रमण करते रहें। रात में ट्रैफिक पुलिस ब्रेथ एनालाइजर के साथ चेक करे कि कोई शराब पीकर वाहन न चलाए। गंगा घाटों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। एक जनवरी से देर शाम तक ट्रैफिक पुलिस और सभी थानों की फोर्स समन्वय बनाकर सुनिश्चित करे कि कहीं जाम न लगे। गंगा घाटों सहित जिले के सभी पर्यटन स्थलों पर 350 महिला और पुरुष पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed