फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New year 2019 celebration praparation in varanasi

नए साल के जश्न में डूबने को तैयार काशी, आज रात जमकर होगी मस्ती

Mon, 31 Dec 2018 11:12 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Mon, 31 Dec 2018 11:12 AM IST
विज्ञापन
New year 2019 celebration praparation in varanasi
नए साल के लिए चल रही तैयारी - फोटो : amar ujala
नए साल के जश्न में काशी डूबने को तैयार है। तोहफों से गिफ्ट शाप और ऑनलाइन बाजार सजे हुए हैं तो होटल, मॉल और क्लब में सेलिब्रेशन धूम की तैयारी चल रही है। शहर के अलग-अलग होटल और डिस्को क्लब में डीजे नाइट और सेलेब्रिटी नाइट की मस्ती होगी।
विज्ञापन


न्यू इयर नाइट, वाराणसी नाइट लाइफ, न्यू इयर ईव जैसे आयोजन नए साल के आने की खुशी में आयोजित किए जा रहे हैं। नए साल के स्वागत में शहर के तमाम मॉल को दुल्हन की तरह सजाए गए हैं। 31 दिसंबर की रात के लिए होटल सूर्या में वाराणसी नाइट लाइफ का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


न्यू इयर थ्रो डाउन का ये जश्न कपल और लेडीज के लिए हैं। इसी तरह रमाडा प्लाजा में अस्सी के दशक की डिस्को पार्टी होने जा रही है। इसमे डीजे, लाइव बैंड खास होगा। डी कैफे में डीजे नाइट होगा। डीजे स्पार्क्स और डीजे रॉक यहां 31 की रात को खास बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणेश मंडपम नाटी इमली में न्यू इयर नाइट 2019 में युवाओं की मस्ती और धूम होगी। वहीं होटल ग्रेप वाइन रामनगर में न्यू इयर बैश में रॉकस्टार मलिका की सेलेब्रिटी नाइट सजेगी। 

बॉलीवुड वर्ड से होगा नए साल का आगाज

New year 2019 celebration praparation in varanasi
सजाए जा रहे होटल - फोटो : amar ujala
नए साल के स्वागत को लेकर होटल और रेस्टोरेंट अपने-अपने तरीके से तैयारी में जुटे हैं। होटल हिंदुस्तान इंटरनेशनल वाराणसी की ओर से 31 दिसंबर की शाम को रंगारंग कार्यक्रम ‘बॉलीवुड वर्ड’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लखनऊ के कलाकार अपना जलवा बिखेरेंगे। इसके अलावा पावर बैंड, डांस फ्लोर, बॉलीवुड बेले डांस और भी कई रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान कई प्रतियोगिताएं भी होंगी। कार्यक्रम के दौरान इंडियन मैक्सिकन, चाइनीज और इटैलियन के लगभग 150 तरह के व्यंजन शामिल हैं। यह जानकारी जनरल मैनेजर आरएस सिंह ने रविवार को होटल परिसर में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed