फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   new studio of NDS open in varanasi cantre

एनएसडी की वाराणसी सेंटर में खुला नया स्टूडियो, देश में काशी की कला का परचम लहराएंगे ‘रंगदूत'

Wed, 10 Oct 2018 03:45 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 10 Oct 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
new studio of NDS open in varanasi cantre
भगवद् अजुकम’ नाटक का मंचन - फोटो : अमर उजाला
 नेशनल स्कूल ऑफ ड्रॉमा (एनएसडी) के नए स्टूडियो ‘शाकुंतल’ का नागरी नाटक मंडली में मंगलवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान प्रशिक्षु युवाओं ने नाट्यमंचन कर सभी का दिल जीत लिया। इसी के साथ वाराणसी में ‘रंगदूत’ को तैयार करने की योजना पर काम शुरू हो गया।
विज्ञापन


सेंटर निदेशक राम जी बाली ने बताया कि अगस्त से एनएसडी का चौथा सेंटर वाराणसी में काम करना शुरू कर दिया। इसमें देशभर से चुने 20 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिनमें तीन लोग वाराणसी के भी है। उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य ऐसे रंगदूत तैयार करना है जिनमें काशी की कला व संस्कृत की छाप हो।
विज्ञापन


बताया कि शाकुंतल में न केवल एनएसडी के प्रशिक्षु बल्कि बाहर के नाट्यकर्मी भी अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेंगे। सेंटर निदेशक ने बताया कि मध्यप्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ के प्रशिक्षु यहां हैं। उन्हें साढ़े चार हजार रुपये स्कॉलरशिप दिया जा रहा है। जल्द ही हरिश्चंद्र घाट पर एक नाटक का मंचन करने की तैयारी है। इसके लिए प्रशासन से पत्राचार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाट्य मंचन में दिखी प्रतिभा
 एनएसडी सेंटर के प्रशिक्षुओं ने ‘भगवद् अजुकम’ नाटक का मंचन किया गया। इसमें भौतिकता में फंसे शिष्य को आध्यात्मिकता की ओर ले जाने के गुरु के प्रयास को बखूबी दर्शाया गया। इस शिष्य के मॉडर्न सोच व गुरु की परंपरावादी सोच के बीच टकराव आदि का भावपूर्ण मंचन किया गया। हर कोई नाट्यमंचन को सराहता नजर आया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed