फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   new rule regarding helmet will be implemented in Varanasi from January 26

काशीवासियों ध्यान दें: 26 जनवरी से लागू हो रहा ये नया नियम, वाहन चालकों के लिए परिवहन विभाग ने जारी किया आदेश

Tue, 21 Jan 2025 02:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 21 Jan 2025 02:58 PM IST
सार

काशीवासियों ने हेलमेट नहीं पहनने पर 22 लाख जुर्माना भरा, लेकिन अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे। ऐसे में 26 जनवरी से हेलमेट न पहनने वालों के लिए नया नियम लागू किया जा रहा है। 

विज्ञापन
new rule regarding helmet will be implemented in Varanasi from January 26
एक बाइक पर पांच लोग सवार - फोटो : संवाद

विस्तार

सुरक्षित सफर के लिए दो पहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है। हालांकि, काशी में बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों की संख्या ज्यादा है। तमाम जागरूकता के बावजूद काशी में हर माह 10 से 20 हजार वाहनों का चालान हेलमेट नहीं लगाने पर हुआ है। यातायात पुलिस के अनुसार 500-1000 रुपये जुर्माना भर दे रहे हैं लेकिन हेलमेट नहीं पहन रहे। साल 2024 में 3,28,591 वाहनों का चालान हुआ और 22.10 लाख रुपये जुर्माना सिर्फ हेलमेट नहीं पहनने वालों से वसूला गया।

विज्ञापन


सड़क हादसे की रोकथाम के लिए परिवहन विभाग ने 26 जनवरी से हेलमेट अनिवार्य कर दिया है। पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के किसी भी दोपहिया वाहन सवार को ईंधन नहीं दिया जाएगा। यह आदेश परिवहन विभाग की ओर से पेट्रोल पंप संचालकों को जारी किया जा चुका है। 26 जनवरी के बाद से परिवहन और यातायात पुलिस की ओर से इसकी बराबर निगरानी होगी। 
विज्ञापन


इसे देखते हुए शहर के मोटर पार्ट्स दुकानों पर हेलमेट के स्टॉक आने शुरू हो गए हैं। लहुराबीर और मलदहिया में थोक के भाव में शहर के अन्य क्षेत्रों के व्यापारी विभिन्न कंपनियों के हेलमेट खरीदना शुरू किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्याम लाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है। बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं मिलेगा। यह आदेश जारी किया जा चुका है। 

नदेसर घौसाबाद मोटर पार्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुजीत गुप्ता ने बताया कि परिवहन विभाग की यह पहल सराहनीय है। इससे सड़क हादसों में भी कमी आएगी और यातायात नियमों का भी शत प्रतिशत पालन हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed