{"_id":"58a1e2f64f1c1b5833d84c2f","slug":"new-ig-zone-n-ravindra-jion-his-duty-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":" नए आईजी जोन डॉ. एन रविंद्र ने दर्शन-पूजन के बाद संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए आईजी जोन डॉ. एन रविंद्र ने दर्शन-पूजन के बाद संभाला कार्यभार
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
नए आईजी जोन डॉ. एन रविंद्र
- फोटो : अमर उजाला
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव संपन्न कराना हमारी शीर्ष प्राथमिकता में शामिल है। चुनाव में धनबल और बाहुबल बिलकुल भी नहीं चलने दिया जाएगा। यह बातें सोमवार की शाम नवागत आईजी जोन डॉ. एन रविंदर ने कैंटोनमेंट स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से कहीं।
इससे पहले आईजी जोन ने कालभैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।
आईजी ने कहा कि जोन के सभी दस जिलों के लॉ एंड आर्डर की स्थिति पर उनकी पूरी निगरानी होगी। माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। जनता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं।
आपराधिक छवि वालों को छोड़ा नहीं जाएगा और नक्सल प्रभावित सोनभद्र, मिर्जापुर व चंदौली में विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
तेलंगाना के मूल निवासी कृषि विज्ञान से पीएचडी 1996 बैच के आईपीएस डॉ. एन रविंदर ने बताया कि वे यहां आने से पहले लखनऊ स्थित पीएसी मुख्यालय के आईजी थे। इसके पहले सहारनपुर, झांसी और इलाहाबाद के डीआईजी रेंज रहे।
विज्ञापन
उससे पहले 36वीं बटालियन पीएसी रामनगर के कमांडेंट के साथ ही गाजीपुर सहित नौ जिलोें में पुलिस अधीक्षक रहे।