फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New flight service to Kathmandu from tomorrow

Varanasi: काठमांडू के लिए नई विमान सेवा कल से, शेड्यूल जारी टिकट की बुकिंग शुरू हुई

Tue, 17 Sep 2024 08:32 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 17 Sep 2024 08:32 PM IST
सार

नेपाल के लिए विमान यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट से काठमांडू (नेपाल ) के लिए कल से विमान सेवा की शुरुआत हो रही है। बुद्धा एयर अपनी नई विमान सेवा 18 सितंबर से शुरू कर रही है। विमानन कंपनी ने इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया है और टिकट की बुकिंग भी शुरू कर  दी गई है।

विज्ञापन
New flight service to Kathmandu from tomorrow
बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी से नेपाल की विमान यात्रा कल से शुरू होने वाली है। इस हवाई यात्रा से श्रद्धालु श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन कर पशुपतिनाथ की दर्शन यात्रा को पूरा कर सकेंगे।विमान यात्रियों के लिए बेहतर सेवाएं देगा जिससे वाराणसी के धार्मिक पर्यटन को नई तस्वीर मिलेगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुद्धा एयर का विमान सुबह 7:00 बजे काठमांडू से उड़ान भरकर 8:00 बजे वाराणसी पहुंचेगा फिर यही विमान 8:30 बजे वाराणसी के बाबतपुर एयपोर्ट से उड़ान भरकर 9:30 बजे काठमांडू पहुंचेगा । विमान सप्ताह में तीन दिन सोमवार ,बुधवार और शुक्रवार को संचालित होगा।
विज्ञापन


बताते चलें कि बुद्धा एयर पूर्व में सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को हवाई सेवा संचालित करता था । अब बुधवार से सप्ताह में तीन दिन इसका संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बुद्धा एयर के कंट्री हेड उद्धव सूबेदी ने बताया कि पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कंपनी वाराणसी के लिए एक और विमान सेवा बुधवार से शुरू कर रही है। जिसका किराया काफी किफायती होगा साथ ही विमान में ब्रेकफ़ास्ट भी निःशुल्क होगा ।

विमानन कंपनी पर्यटकों को आकर्षक टूर पैकेज भी दे रही है जिसमें पर्यटकों को रहने खाने और ठहरने की व्यवस्था दी जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed