फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New executive committee formed; office bearers submit 24-point charter of demands to the Minister

Varanasi News: नई कार्यकारिणी का गठन, प्रबंधकों ने मंत्री को सौंपा 24 सूत्री मांगपत्र

Mon, 15 Jun 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
New executive committee formed; office bearers submit 24-point charter of demands to the Minister
उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासभा के 30वें प्रांतीय अधिवेशन के दूसरे दिन रविवार को नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत राज बहादुर सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, नरसिंह नारायण दूबे को कार्यकारी अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह पटेल को महामंत्री, अजवेंद्र द्विवेदी को संगठन मंत्री तथा अमरनाथ मौर्य को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी के पांच अन्य पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर शामिल हुए। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक महासभा की ओर से शिक्षा एवं विद्यालय प्रबंधन से संबंधित 24 सूत्री मांगपत्र मंत्री को सौंपा गया। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राज बहादुर सिंह ने मांगपत्र प्रस्तुत करते हुए प्रबंधकों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई। मंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और प्रबंधकों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। संचालन प्रभात रंजन ने किया। स्वागत अमरनाथ मौर्य और धन्यवाद ज्ञापन यजुवेंद्र दूबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed