Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New Delhi Varanasi Vande Bharat Train Top Choice 7.3 Million Travelers in One Year

Vande Bharat Train: नई दिल्ली से वाराणसी की वंदे भारत पहली पसंद, एक साल में 73 लाख ने की यात्रा

Mon, 13 Apr 2026 03:03 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 13 Apr 2026 03:03 PM IST
सार

Varanasi News: वंदे भारत को पीएम मोदी ने 18 दिसंबर 2023 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। ऐसे में सर्वे में अब 73 लाख यात्रियों को नई दिल्ली से वाराणसी तक सुखद सफर कराने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पहले पायदान पर है। 

विज्ञापन
New Delhi Varanasi Vande Bharat Train Top Choice 7.3 Million Travelers in One Year
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : संवाद

विस्तार

देश की पहली स्वदेशी सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस कम समय में लंबी दूरी तय करने और खानपान की बेहतर सुविधा देने के साथ ही यात्रियों की पहली पसंद बन चुकी है। देश के चार प्रमुख रेल मार्गों पर किए गए सर्वे में 73 लाख यात्रियों को नई दिल्ली से वाराणसी तक सुखद सफर कराने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पहले पायदान पर है। 

विज्ञापन


वंदे भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 दिसंबर 2023 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसका संचालन 20 दिसंबर 2023 से हुआ था। नई दिल्ली से वाराणसी की वंदेभारत सप्ताह में छह दिन चलती है। मंगलवार को संचालन नहीं होता है। नई दिल्ली से अपराह्न तीन बजे चलती है। 
विज्ञापन


कानपुर, प्रयागराज होकर वाराणसी रात 11 बजे पहुंचती है। रेल मंत्रालय के मुताबिक सर्वे में नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा वंदे भारत से 2025-26 (एक साल) में रिकॉर्ड 56 लाख लोग सफर कर चुके हैं जो रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है। दक्षिण भारत में सिकंदराबाद-विशाखापत्तनम मार्ग पर 48 लाख से अधिक यात्रियों ने यात्रा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: होटल में युवती को मारी गोली, तौलिये में लपेटकर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; पुलिस को बताई ये बात

पुरची थलाइवर डॉ. एमजीआर सेंट्रल (चेन्नई)-मैसूरु मार्ग पर 36 लाख से अधिक यात्रियों ने वंदे भारत से यात्रा की है। ये चारों ट्रेनें पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण साधन के रूप में उभरी हैं। ये प्रमुख धार्मिक, सांस्कृतिक और तटीय स्थलों तक पहुंच में सुधार के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं और पर्यटकों की संख्या में वृद्धि कर रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed