फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New Delhi's passengers had to travel by bus to Lucknow

तकनीकी खराबी के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री सुरक्षित

Tue, 07 Jan 2020 10:17 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 07 Jan 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
New Delhi's passengers had to travel by bus to Lucknow
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार की शाम गो एयरवेज विमान से नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों के साथ धोखा हो गया। तकनीकी खराबी से निरस्त हुए विमान की सूचना मिलते ही यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। गो एयरवेज कंपनी ने कुछ यात्रियों को होटल में ठहराया तो कुछ यात्रियों को सड़क मार्ग से लखनऊ रवाना किया।

विज्ञापन


जिसके बाद सुबह आगे नई दिल्ली भेजा जाएगा। अचानक तकनीकी खराबी से निरस्त हुए गो एयरवेज विमान के कुछ यात्रियों ने अपना टिकट निरस्त भी करा दिया। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

 

गो एयरवेज कंपनी के अधिकारियों के अनुसार विमान जी8 186 ने दिल्ली से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए जैसे ही उड़ान भरी कि विमान में तकनीक खराबी आ गई। जिसके कारण विमान को एटीसी से संपर्क कर वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। इसलिए दिल्ली से विमान वाराणसी नहीं आ सका। यही विमान जी8 187 बनकर बाबतपुर से शाम में दिल्ली के लिए उड़ान भरता।

विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही टर्मिनल यात्रियों को बाबतपुर एयरपोर्ट पर विमान कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई कि गोएयरवेज विमान को तकनीकी खराबी के चलते निरस्त कर दिया गया है तो यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। विरोध को देखते हुए एयरलाइंस कंपनी ने कुछ यात्रियों को वाल्वो बस द्वारा लखनऊ भेजा। यही से सुबह में यात्रियों को नई दिल्ली भेजा जाएगा।


वहीं कुछ यात्रियों को छावनी स्थित एक होटल में ठहराया गया और बुधवार की सुबह में उन्हें दिल्ली भेजा जाएगा। इधर, नाराजगी जाहिर करते हुए कुछ यात्रियों ने टिकट निरस्त कर अपने गंतव्य को वापस लौट गए। गो एयरवेज के स्टेशन मैनेजर अमोल ने बताया कि कुछ यात्रियों को सड़क मार्ग से लखनऊ फिर दिल्ली भेजा जाएगा। वहीं कुछ यात्रियों को होटल में ठहराया गया है जिन्हें सुबह विमान से नई दिल्ली भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed