{"_id":"640b4ad4698ab7a2f5066e56","slug":"new-courses-will-not-be-recognized-without-naac-grading-varanasi-news-c-20-vns1013-97823-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बिना नैक ग्रेडिंग के नहीं मिलेगी नए पाठ्यक्रमों को मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बिना नैक ग्रेडिंग के नहीं मिलेगी नए पाठ्यक्रमों को मान्यता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई शिक्षा नीति के तहत हर हाल में हासिल करनी होगी नैक ग्रेडिंग
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने तैयार कर लिया है एक्यूआर
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। नई शिक्षा नीति के अनुसार विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों को अब हर हाल में नैक से ग्रेडिंग हासिल करनी होगी। बिना नैक ग्रेडिंग के नए पाठ्यक्रमों की मान्यता नहीं मिलेगी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने नैक ग्रेडिंग के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। आईक्यूएसी की बैठक के साथ ही वार्षिक रिपोर्ट भी जमा करने की तैयारी चल रही है।
काशी विद्यापीठ को नैक मूल्यांकन में सी ग्रेड मिला हुआ है। विश्वविद्यालय अपनी ग्रेडिंग सुधारने की कवायद में लगा है। ग्रेडिंग को और उत्कृष्टता प्रदान करने की तैयारी चल रही है। यूजीसी और शासन ने हर हाल में नैक से मूल्यांकन कराने के लिए निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालयों में प्रक्रिया तो चल रही है, लेकिन संबद्ध महाविद्यालयों में रफ्तार बेहद सुस्त है। हालत यह है कि आईक्यूएसी की बैठक में आमंत्रण के बाद भी महाविद्यालय अपनी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। पिछले दिनों हुई आईक्यूएसी की बैठक में महाविद्यालयों की संख्या नाममात्र की थी। इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने नाराजगी भी जताई थी।
संबद्ध महाविद्यालयों की लापरवाही से नैक मूल्यांकन की रफ्तार बेहद सुस्त है। काशी विद्यापीठ से संबद्ध पांचों जिलों में नैक मूल्यांकन वाले महाविद्यालयों की संख्या बेहद कम है। वहीं कई महाविद्यालय ऐसे हैं जिनकी मूल्यांकन की अवधि समाप्त भी हो चुकी है। नई शिक्षा नीति के तहत अब मूल्यांकन करने वाले महाविद्यालयों को ही नए पाठ्यक्रमों की मान्यता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
केवल 16 महाविद्यालयों ने ही कराया है मूल्यांकन
वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर व सोनभद्र में विश्वविद्यालय से संबद्ध लगभग 320 महाविद्यालय हैं। इसमें महज 16 महाविद्यालयों ने ही नैक से मूल्यांकन कराया है। हालांकि वर्तमान सत्र में कई महाविद्यालय नैक से मूल्यांकन कराने की तैयारी में जुटे हैं।
वर्जन
विश्वविद्यालय में नवंबर 2023 तक नैक मूल्यांकन का टर्म है, अभी एक्यूआर तैयार है और जमा करने की तैयारी चल रही है। विश्वविद्यालय स्तर पर नैक की तैयारियों के लिए आईक्यूएसी की बैठक भी हो चुकी है। - प्रो. एमएम वर्मा, आईक्यूएसी समन्वयक