{"_id":"6a1ffad938ac66bed8036434","slug":"new-cmo-dr-mukesh-kumar-assumes-charge-in-varanasi-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नए सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने संभाली जिम्मेदारी, कहा- स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नए सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने संभाली जिम्मेदारी, कहा- स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना प्राथमिकता
Wed, 03 Jun 2026 03:28 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 03 Jun 2026 03:28 PM IST
सार
नए सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना ही प्राथमिकता होगी। कहा कि आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नए सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। सीएमओ कार्यालय में अधिकारियों संग बैठक कर उन्होंने जिले में चलने वाली योजनाओं की समीक्षा की। इसमें अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को सजगता पूर्वक निर्वहन करने की बात कही। सीएमओ ने कहा कि काशी में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना प्राथमिकता होगी। ज्यादा से ज्यादा लोगों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में सभी को मिलजुलकर कर प्रयास करना होगा।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी रहे डॉ. मुकेश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर उनसे जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, नियमित टीकाकरण, संचारी रोग नियंत्रण और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों की सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नियमित समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन