फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New cases of blood clotting in eyes due to BP reported in BHU hospital

डॉक्टर की सलाह: BP से जम रहा है आंखों में खून, रोशनी जाने का खतरा; समय से कराएं इलाज

Tue, 27 Feb 2024 11:39 AM IST
प्रगति चंद रबीश श्रीवास्तव, वाराणसी।
रबीश श्रीवास्तव, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 27 Feb 2024 11:39 AM IST
सार

आंखों में खून जमने की नई बीमारी को लेकर बीएचयू में हर रोज मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों ने आंखों में खून जमने की वजह बीपी बताया है। बहुत से लोगों को बीपी बढ़ने से इस समस्या की जानकारी तब होती है, जब वह आखों में दर्द की समस्या लेकर आते हैं। ये समस्या 45 वर्ष के बाद वालों में अधिक हो रही है। 

विज्ञापन
New cases of blood clotting in eyes due to BP reported in BHU hospital
बीएचयू अस्पताल में आने वाले मरीजों के आखों की जांच करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों आंखों में खून जमने की नई बीमारी सामने आई है। इसमें लोगों की आंखों की नसों में खून जम जा रहा है। बीएचयू अस्पताल के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान में तीन से चार मरीज हर दिन पहुंच रहे हैं। डॉक्टर के अनुसार बीपी बढ़ना ही इसकी प्रमुख वजह है। बहुत से लोगों को बीपी बढ़ने से इस समस्या की जानकारी तब होती है, जब वह आंखों में दर्द की समस्या लेकर आते हैं।

विज्ञापन


समय से इलाज न करने पर आंखों की रोशनी जाने का खतरा रहता है। आंखों में बहुत पतली धमनियां होती हैं, इसी रास्ते ब्लड सर्कुलेशन होता है। जब बीपी अधिक होता है, तो यह नसें ब्लॉक हो जाती हैं। साथ ही इसके फटने का भी खतरा बढ़ जाता है। जिस व्यक्ति को यह समस्या होती है, उनको धुंधला दिखाई देने लगता है। 
विज्ञापन


बीएचयू अस्पताल में क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के डॉ. दीपक मिश्रा ने बताया कि आंखों की नसों में खून जमने की इस बीमारी को रेटिनल वेन ऑक्यूलन यानी आरटीए कहते हैं। बीपी के साथ ही डायबिटीज भी इस बीमारी की एक वजह निकलकर सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में अधिक समस्या, जांच जरूरी

डॉ. दीपक मिश्रा ने बताया कि 45 साल से ज्यादा उम्र वालों में यह बीमारी अधिक मिल रही है। पिछले एक महीने में इस बीमारी की जद में 15 से 20 मरीज आ चुके हैं। सुबह उठने के बाद आंखों से कम दिखना, ज्यादा चुभन जैसी समस्या हो तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।

केस-1
गाजीपुर निवासी 50 वर्षीय महिला को आंखों से धुंधला दिखाई दे रहा था। परिजन उसको 26 फरवरी को लेकर क्षेत्रीय नेत्र संस्थान आए। यहां जांच के बाद पता चला कि महिला का बीपी बढ़ा होने की वजह से उसकी नसों में खून जम रहा है।

केस-2
सासाराम निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की आंख गड़ रही थी। वह फरवरी के पहले सप्ताह में ओपीडी में दिखाने आए। जांच के बाद आंखों की नसों में खून जमने की वजह से समस्या की पुष्टि हुई। डॉक्टर ने जांच करवाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed