फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   New car attacked on suspicion of goat theft; damage worth thousands of rupees.New car attacked on suspicion of goat theft; damage worth thousands of rupees.

Varanasi News: बकरा चोरी के शक में नई कार पर हमला, हजारों रुपये का नुकसान

Thu, 27 Aug 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
New car attacked on suspicion of goat theft; damage worth thousands of rupees.New car attacked on suspicion of goat theft; damage worth thousands of rupees.
दानगंज। चोलापुर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में मंगलवार रात एक नई कार पर ईंट-पत्थर और डंडों से हमला किया गया। पड़ोसियों ने बकरा चोरों की गाड़ी समझकर हमला किया, जिससे कार को हजारों रुपये का नुकसान हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना तब हुई जब कार मालिक अमित चौहान अपने दोस्त राकेश चौहान के साथ घर पहुंचे थे। उन्हें पटना जाना था। कुछ दिन पहले आशीष चौहान के घर के सामने से एक बकरी और दो बकरे चोरी हो गए थे। दानगंज चौकी पर तहरीर भी दी गई थी। आशीष का परिवार रात में आने-जाने वाले वाहनों को लेकर सतर्क था। रात जब एक कार गांव में पहुंची तो आशीष के परिवार ने उसे बकरा चोरों की गाड़ी समझ ली। कार पर ईंट-पत्थर और डंडों से हमला कर दिया। वाहन मालिक अमित चौहान ने पुलिस को बताया कि उनकी कार का इंडिकेटर भी जल रहा था, बावजूद आशीष के परिवार के लोगों ने हमला किया। हमले में नई कार का शीशा, बोनट और डैशबोर्ड टूट गया। सूचना मिलने पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सधुवन राम ने बताया कि कार मालिक की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। एजेंसी के जरिये क्षति का आंकलन भी पीड़ित करा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article