फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Neuro, cardio, and pediatric surgeons will now provide services at the Divisional Hospital's OPD.

Varanasi News: मंडलीय अस्पताल की ओपीडी में अब न्यूरो, कार्डियो और पेडियाट्रिक सर्जन देंगे सेवाएं

Tue, 30 Jun 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Neuro, cardio, and pediatric surgeons will now provide services at the Divisional Hospital's OPD.
वाराणसी। कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में मंगलवार से तीन नई सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी शुरू होने जा रही हैं। इसके तहत न्यूरो सर्जरी, पेडियाट्रिक सर्जरी और कार्डियोलॉजी के विशेषज्ञ मरीजों का परीक्षण और उपचार करेंगे। अस्पताल प्रशासन ने तीनों सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन

अब से प्रत्येक मंगलवार को न्यूरो सर्जरी की ओपीडी में मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी और नसों से जुड़ी बीमारियों के मरीजों का इलाज न्यूरो सर्जन डॉ. वीरेंद्र केशरी करेंगे। बुधवार को पेडियाट्रिक सर्जरी की ओपीडी में बच्चों की जन्मजात विकृतियों और अन्य सर्जिकल समस्याओं का उपचार पेडियाट्रिक सर्जन डॉ. चारू यादव करेंगी। वहीं प्रत्येक बृहस्पतिवार को कार्डियोलॉजी ओपीडी में हृदय रोग संबंधी समस्याओं के मरीजों को कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. शादाब रऊफ परामर्श देंगे।
विज्ञापन

अस्पताल की इस नई व्यवस्था से मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। अब तक कबीरचौरा अस्पताल में इन सुपर स्पेशियलिटी विधाओं के विशेषज्ञ न होने के कारण, गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू या फिर दिल्ली-मुंबई में बड़े अस्पतालों के लिए रेफर कर दिया जाता था। इस वजह से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को भारी आर्थिक मानसिक परेशानी झेलनी पड़ती थी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मरीजों को विशेषज्ञ उपचार के लिए अन्य अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

इन तीन सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं के शुरू होने से मरीजों का अस्पताल पर भरोसा और मजबूत होगा। भविष्य में मंडलीय अस्पताल को और अधिक मल्टी स्पेशियलिटी सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक मरीजों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ उपचार मिल सके। - डॉ. बृजेश कुमार, एसआईसी, मंडलीय अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed