फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nephew returning after giving medicine to maternal aunt died in a road accident, drunken car rider ran over

Varanasi accident: मामी को दवा दिला कर लौट रहे भांजे की सड़क हादसे में मौत, शराब में धुत कार सवार ने रौंदा

Sat, 11 Mar 2023 08:11 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 11 Mar 2023 08:11 AM IST
सार

जंसा थाना क्षेत्र के गोराई का रहने वाला सुहेल अहमद अपनी मामी साबिया खातून को दवा दिलाने के लिए बाइक से वाराणसी गया था। बाइक पर 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ ही साबिया खातून का दो वर्षीय बच्चा भी सवार था। मामी समेत तीनों लोगों को बाइक पर बैठा कर सुहेल घर लौट रहा था।

विज्ञापन
Nephew returning after giving medicine to maternal aunt died in a road accident, drunken car rider ran over
मामी को दवा दिला कर लौट रहे भांजे की सड़क हादसे में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के जंसा कस्बे में शुक्रवार की रात वाराणसी-भदोही मार्ग पर शराब के नशे में धुत कार चालक ने एक बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची जंसा थाने की पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया।

विज्ञापन

जंसा थाना क्षेत्र के गोराई का रहने वाला सुहेल अहमद (24) अपनी मामी साबिया खातून (35) को दवा दिलाने के लिए बाइक से वाराणसी गया था। बाइक पर 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ ही साबिया खातून का दो वर्षीय बच्चा भी सवार था। मामी समेत तीनों लोगों को बाइक पर बैठा कर सुहेल घर लौट रहा था।
विज्ञापन

रात लगभग साढ़े नौ बजे जंसा कस्बे में वाराणसी की ओर जा रही एक कार सुहेल की बाइक पर जोरदार टक्कर मारते हुए दीवार से जा टकराई। हादसे में सुहेल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उसकी मामी सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़ कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर जंसा थाने की पुलिस पहुंची तो कार के अंदर से बीयर की बोतल बरामद हुई। जंसा थाना प्रभारी चंद्रदीप ने बताया कि हादसे से संबंधित कार को कब्जे में ले लिया गया है। उसके रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आरोपी चालक जल्द ही पकड़ा जाएगा। हादसे में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया है। हादसे में जान गंवाने वाले युवक के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed