फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nepali youth drowned in Ganga accident happened due to going deep while bathing

Varanasi News : नेपाली युवक गंगा में डूबा, नहाते समय गहराई में जाने से हुआ हादसा, पुलिस ने शव को कब्जे मे लिया

Tue, 25 Feb 2025 11:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 25 Feb 2025 11:29 PM IST
सार

पंचगंगा घाट पर नहाने के दौरान नेपाली युवक डूबा। इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Nepali youth drowned in Ganga accident happened due to going deep while bathing
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पंचगंगा घाट पर मंगलवार की सुबह नहाने के दौरान नेपाल निवासी एक युवक गहरे पानी में जाने के कारण डूब गया। सूचना पाकर कोतवाली थाने की पुलिस ने 11 एनडीआरएफ की मदद से शव को गंगा से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


नेपाल के दुआखुर से राजेश श्रेष्ठ (32) अपने दोस्तों के साथ दर्शन-पूजन और काशी भ्रमण के लिए आया था। दोस्तों के साथ पंचगंगा घाट पर गंगा में स्नान के दौरान राजेश गहरे पानी में चला गया और डूब गया। राजेश के दोस्तों के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम की मदद से शव गंगा से बाहर निकलवाया। उधर, कोतवाली थानाध्यक्ष ने बताया कि राजेश के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। उसके बड़े भाई राजू वाराणसी के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed