फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nepali woman hostage on the name of employment in varanasi

रोजगार के नाम पर लाई गईं 150 नेपाली महिलाएं वाराणसी में ‘कैद’

Wed, 18 Jul 2018 01:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 18 Jul 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
Nepali woman hostage on the name of employment in varanasi
demo pic
रोजगार के नाम पर विदेश भेजने के लिए भारत लाई गईं 150 से अधिक नेपाली महिलाओं को वाराणसी में किसी अज्ञात स्थान पर ‘कैद’ करके रखा गया है। मामले की जानकारी तब हुई जब बंधक बनाकर रखी गई एक महिला ने चुपके से फोन कर अपने पति को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


मामले में महिलाओं की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। नेपाली प्रशासन इनकी रिहाई के प्रयास में जुट गया है। नेपाल से लाई गईं सारी महिलाएं बर्दिया (मधुवन) की रहने वाली हैं। वह दलालों के माध्यम से भारत पहुंची हैं। यहां लाने के बाद उन्हें एक अज्ञात मकान में बंधक बना लिया गया।
विज्ञापन


एक महिला ने किसी तरह फोन से अपने पति से संपर्क साधा। उसने बताया कि 150 से अधिक नेपाली महिलाओं को वाराणसी के एक मकान में कैद करके रखा गया है। महिला के पति ने तत्काल इसकी सूचना प्रहरी कार्यालय को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रहरी नायब उपनिरीक्षक युवराज खड़का ने बताया कि छानबीन में 150 नेपाली महिलाओं के भारत में लापता होने की सूचना मिली है। प्रमुख जिलाधिकारी रामबहादुर कुरुंबाड़ ने बताया कि नेपाली महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

उन्होंने आशंका जताई कि महिलाओं को यूपी के वाराणसी में कहीं रखा गया है। उन्हें रिहा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। सामाजिक संस्था भी महिलाओं की रिहाई के प्रयास में जुटी है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर महिलाओं की तलाश की जा रही है।


वाराणसी के डीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रकार का कोई फोन नहीं आया है। ऐसा मामला होता भारतीय दूतावास से जरूर फोन आता। नेपाल के भी किसी अधिकारी से कोई बातचीत नहीं हुई है।

वहीं एसएसपी आनंद कुलकर्णी का कहना है कि ऐसे किसी प्रकरण की जानकारी नहीं मिली है। न ही इस संबंध में किसी स्तर पर बातचीत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed