फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   nepali girls caught from delhi who went from varanasi

बनारस से दिल्ली भेजी गई नेपाल की 16 युवतियां बरामद, मानव तस्कर गिरोह के तीन आरोपी हिरासत में

Tue, 31 Jul 2018 01:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 31 Jul 2018 01:38 PM IST
विज्ञापन
nepali girls caught from delhi who went from varanasi
नेपाली युवतियों को बंधक बनाकर जबरन देह व्यापार कराने के मामले में वाराणसी क्राइम ब्रांच ने दिल्ली पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को  नई दिल्ली के महरौली थाना अंतर्गत एक फ्लैट से 16 नेपाली और दो भारतीय युवतियों को बरामद किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने इन युवतियों को बंधक बनाने के आरोप में मानव तस्कर गिरोह की एक महिला और दो पुरुष सदस्यों को हिरासत में लिया है। सभी को ट्रांजिट रिमांड पर बनारस लाए जाने की तैयारी की जा रही है।नेपाल की दो युवतियों ने वहां के गुलरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया है कि विदेश में रोजगार दिलाने का झांसा देकर उन्हें जुलाई महीने के पहले हफ्ते में बनारस लाया गया।
विज्ञापन


पढ़ेंः बनारस से नई दिल्ली भेजी गई थीं नेपाली युवतियां, एयरपोर्ट के मेन गेट से सटे होटल में प्रवास
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जबरन देह व्यापार कराने की कोशिश की गई। इसी तरह नेपाल की कई अन्य युवतियों और महिलाओं को बंधक बनाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर नेपाल के पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की टीम बनारस आई। जिला पुलिस के सहयोग से एक दर्जन से अधिक स्थान पर छापेमारी करने के बाद शिवपुर क्षेत्र से भाजपा नेता जय सिंह को गिरफ्तार किया गया।


पढ़ेंः बनारस में नेपाली युवतियों को कैद करने के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस ने परेड कोठी और बाबतपुर स्थित होटलों पर छापेमारी कर जानकारी जुटाई। सामने आए तथ्यों के आधार पर रविवार को क्राइम ब्रांच की टीम को नई दिल्ली रवाना किया गया।
इस संबंध में एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि दिल्ली पुलिस के सहयोग से हमारी टीम ने 18 युवतियों को बरामद किया है। साथ ही, एक महिला सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी को बनारस लाए जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed