फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nepal's dance style and Kashi's cultural presentation captivated the mind

नेपाल की नृत्य शैली और काशी की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा मन

Sun, 26 Dec 2021 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Nepal's dance style and Kashi's cultural presentation captivated the mind
भारत-नेपाल की संबंधों की प्रगाढ़ता को लेकर छावनी स्थित होटल में दोनों देश के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमें नेपाल की पारंपरिक नृत्य शैली और काशी की सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान बाबा विश्वनाथ और पशुपतिनाथ के बीच धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देने पर मंथन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि काशी विश्वनाथ और काठमांडू के पशु पतिनाथ एक-दूसरे के पूरक हैं। नेपाल और भारत का संबंध काल से ही चला आ रहा है। रोटी-बेटी का रिश्ता ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक धार्मिक, एतिहासिक स्थिति में बहुत अधिक समानता है। टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने कहा कि इस तरह के संस्कृति, टूरिज्म बनारस में होने चाहिए। वर्ष 2017 में एक शाम बनारस के नाम का आयोजन किया गया था। आयोजन को नेपाल एंबेसी, नई दिल्लीद्वारा किया गया था।
विज्ञापन

नेपाल के कार्यवाहक राजदूत राम प्रसाद सुबेदी ने कहा कि यह नेपाल-भारत संबंधों को बढ़ावा देने के साथ-साथ विकास की ओर ले जाने में सांस्कृतिक कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होते हैं। मारूनि देउड़ा तमांग सेलो, देशभक्ति उमेश शाही नेपाल के सुप्रसिद्ध नृत्य संयोजक व सांस्कृतिक सचिव के समूह द्वारा काशी की कथक कलाकार ममता टहन एवं रविशंकर मिश्र द्वारा नृत्य, शिव आनंद व ख्यात भजन गायक गणेश पाठक ने प्रस्तुति दी। वीपी कोइराला इंडिया नेपाल फाउंडेशन एंबेसी नई दिल्ली की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रोग्राम कोआर्डिनेटर रूचि सिंह, इंद्रकमल अरू ने कहा कि नेपाल के प्रधानमंत्री शेरबहादुर देउवा भी आपसी रिश्तों की डोर को मजबूती से आगे बढ़ाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed