फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Nepal PM In varanasi LIVE update news cm yogi welcome sher bahadur deuba in banaras kashi vishwanath temple

वाराणसी में नेपाल के पीएम: काशी विश्वनाथ धाम के बाद पशुपतिनाथ मंदिर में लगाई हाजिरी, सीएम योगी संग की बैठक

Sun, 03 Apr 2022 03:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 03 Apr 2022 03:41 PM IST
सार

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा एक अप्रैल से भारत के दौरे पर हैं। आज वो अपने दल के साथ वाराणसी पहुंचे। कालभैरव मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम और नेपाली मंदिर में दर्शन-पूजन किया। साथ में सीएम योगी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Nepal PM In varanasi LIVE update news cm yogi welcome  sher bahadur deuba in banaras kashi vishwanath temple
पशुपतिनाथ मंदिर में नेपाल के पीएम ने पत्नी के साथ की पूजा - फोटो : एएनआई

विस्तार

नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा अपने दल के साथ रविवार सुबह वाराणसी पहुंचे। दिल्ली से विशेष विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे नेपाल के पीएम का सीएम योगी आदित्यनाथ ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्नी और नेपाल के अधिकारियों की भी मौजूदगी रही। एयरपोर्ट से शहर की ओर जाने के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया।

विज्ञापन


बाबा काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद नेपाल के पीएम और उनकी पत्नी श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे। बाबा दरबार के गर्भगृह में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ नेपाल के पीएम ने बाबा काशी विश्वनाथ का अभिषेक किया।
विज्ञापन



इस दौरान वैदिक ब्राह्मणों के आचार्यत्व में पारंपरिक पूजन के साथ ही काशी विश्वनाथ धाम का जायजा लिया। धाम की अद्भुत छटा देख नेपाल के पीएम और उनके साथ आया दल अभिभूत नजर आय़ा।  इसके बाद वह ललिता घाट स्थित साम्राज्येश्वर पशुपतिनाथ महादेव मंदिर (नेपाली मंदिर) पहुंचे और परंपरागत तरीके से दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाली मंदिर के सदस्यों के साथ नेपाली पीएम ने बातचीत की और मंदिर संचालन के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद नेपाल के पीएम और सीएम योगी का काफिला लहुराबीर होते हुए नदेसर स्थित होटल के लिए निकला। यहां विश्राम और लंच के बाद नेपाल के पीएम और सीएम योगी बैठक कर रहे हैं। 


इससे पहले एयरपोर्ट से पीएम और सीएम सड़क मार्ग से काशी के कोतवाल कालभैरव मंदिर पहुंचे। यहां सड़क किनारे मौजूद भीड़ ने हर-हर महादेव के उद्घोष से नेपाली पीएम का स्वागत किया। 

माना जा रहा है कि भारत नेपाल के बीच कुछ समय से चल रहे विवाद के बीच भारत नेपाल संबंध एक बार दोबारा पटरी पर आने की ओर है। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा का भारत में यह लंबे समय के बाद दौरा हो रहा है।

लहराएगा तिरंगा और नेपाली ध्वज

बाबतपुर एयरपोर्ट से नेपाली मंदिर तक जगह-जगह दोनों देशों के बच्चे हाथ में झंडे लेकर खड़े हैं। नेपाल के पीएम जिन-जिन मंदिरों में  गए, उन सभी को फूल-मालाओं से सजाया गया। नेपाली मंदिर को भी प्रशासन अपनी ओर से सजाया गया।  

नेपाल के पीएम का जगह-जगह लोक नृत्य से स्वागत

नेपाल के प्रधानमंत्री के वाराणसी आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से शहर तक के रास्ते में स्कूली छात्रों और सामाजिक संस्थाओं की ओर से उनका स्वागत रास्ते भर किया गया। सर्किट हाउस के ठीक सामने लगे मंच पर अयोध्या से आए कलाकारों ने पारंपरिक ड्रेस में लोक नृत्य प्रस्तुत किया।

इसी मंच पर ललितपुर से आए कलाकार धर्मेंद्र कुमार ने बुंदेली सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक राई नृत्य करके नेपाली प्रधानमंत्री सहित यूपी के सीएम का स्वागत किया। इस दौरान सभी कलाकारों के हाथों में भारतीय और नेपाली झंडे फहरते रहे। यह पूरा आयोजन संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश की ओर से किया गया।  

सरायकाजी बस स्टैंड पर सोनभद्र के आदिवासियों ने लोकनृत्य कर नेपाल के पीएम का वेलकम किया। तरना स्थित सेठ जयपुरिया स्कूल के गेट पर नटवरी लोक नृत्य, संत अतुलानंद तिराहा पर सोनभद्र का ही आदिवासी नृत्य, सर्किट हाउस पर बुंदेलखंड का राई नृत्य, पुलिस लाइन चौराहा पर अवध का धोबिया और पूर्वांचल का फरुवाही लोक नृत्य से कलाकारों ने पीएम देउबा का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed