फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NEP Arts students at BHU became toppers in Modern Science students received highest marks

Education: NEP के बाद BHU में आर्ट्स वाले बने मॉडर्न साइंस के टॉपर, इन विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा अंक मिले

Sat, 17 Jan 2026 04:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 17 Jan 2026 04:46 PM IST
सार

Varanasi News: इसी सत्र में शुरू हुए इस कोर्स में हिंदी, आर्कियोलॉजी, वाणिज्य, इतिहास, राजनीति विज्ञान, टेक्सटाइल, फ्रेंच, बंगाली आदि से स्नातक करने वाले छात्र इस कोर्स की पढ़ाई कर रहे हैं। वे भी बेहतर स्कोर ला चुके हैं। 

विज्ञापन
NEP Arts students at BHU became toppers in Modern Science students received highest marks
बीएचयू कैंपस में जाते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में नई शिक्षा नीति (एनईपी) का गुड फीडबैक देखने को मिल रहा है। आर्ट्स से पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं विज्ञान के विषयों में टॉप करने लगे हैं। एनईपी ने छात्रों के अंदर अंतर विषयी प्रतिभाओं और योग्यताओं को बाहर ला दिया है। 

विज्ञापन


छात्रों को मेजर के साथ एक या दो माइनर सहित 3 छोटे कोर्स और भी करने होते है। ऐसे में मुख्य विषय में बेहतर करने के साथ ही विषय से इतर कोर्स में भी अच्छा नंबर ला पा रहे हैं। इतिहास, हिंदी, राजनीति विज्ञान और साइकोलॉजी के छात्र जंतु विज्ञान, भौतिकी, वनस्पति विज्ञान, कृषि और वाणिज्य में विषयों में अच्छे स्कोर ला रहे हैं। 
विज्ञापन


बीएचयू में इस वर्ष शुरू हुए मल्टी डिसीप्लीनेरी कोर्स आर्कियो जूलॉजी में सबसे ज्यादा अंक लाने वाले विद्यार्थी विज्ञान के बजाय अंग्रेजी, पुरातत्व और साइकोलॉजी के हैं। इन्हें 95 फीसदी अंक मिले। बीएचयू में अंग्रेजी और साइकोलॉजी की पढ़ाई कला संकाय में होती है, जबकि इन्होंने आधुनिक विज्ञान के एकदम नए विषय में बेहतर अंक प्राप्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्स कोआर्डिनेंट प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे ने बताया कि हाल ही में आर्कियो जूलॉजी की परीक्षाओं में छात्रों ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल 65 छात्रों का न्यूनतम अंक 100 में से 45 और अधिकतम 95 अंक के बीच में रहा। रोज एक-एक घंटे की क्लास चलती है। 

सप्ताह में तीन और महीने में 12 कक्षाएं हो रहीं हैं। बीएचयू में एनईपी लागू हुए एक साल हो चुके हैं। इसमें कृषि के बीएससी एजी कोर्स को छोड़कर सभी को एनईपी में शामिल किया गया है। इनकी अवधि छह सेमेस्टर और तीन वर्ष से बढ़ाकर आठ सेमेस्टर और चार वर्ष कर दी गई है। 

बीएचयू में इन सात तरह के कोर्स में लागू है एनईपी...

कोर्स कोड
कला स्नातक (ऑनर्स) यूजी0131
वाणिज्य स्नातक (ऑनर्स)-वित्तीय बाजार प्रबंधन। यूजी0133 
मंच कला में स्नातक यूजी0171 और यूजी0173
ललित कला स्नातक यूजी0180
विज्ञान स्नातक (ऑनर्स) (पीएमसी छात्रों के लिए) यूजी0181
विज्ञान स्नातक (ऑनर्स) (पीसीबी छात्रों के लिए) यूजी0182
शास्त्री यूजी 0187

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed