फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Neither the MRP was written nor the name of the company, the oximeter was being sold for 1400, Lanka SHO caught in varanasi

वाराणसी : न एमआरपी लिखी थी न कंपनी का नाम, ऑक्सीमीटर बेंच रहा था 1400 का, लंका एसएचओ ने पकड़ा

Sun, 02 May 2021 04:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 02 May 2021 04:28 PM IST
विज्ञापन
Neither the MRP was written nor the name of the company, the oximeter was being sold for 1400, Lanka SHO caught in varanasi
मेडिकल स्टोर संचालक पुलिस की गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में भी लोग इंसानियत को भूल कर सिर्फ पैसा कमाने के चक्कर में पड़े हुए हैं। ऐसे ही एक मामले में लंका थाने के इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने लंका स्थित श्री कृष्ण मेडिकल स्टोर के संचालक को कंपनी और एमआरपी दर्ज हुए बगैर ही 1400 रुपये में ऑक्सीमीटर बेचते हुए पकड़ा। मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस की ओर से सीएमओ को पत्र भेजा गया है। वहीं, पुलिस की इस कार्रवाई से खुश होकर पुलिस कमिश्नर ने पांच हजार रुपये का नगद इनाम दिया है।
विज्ञापन


लंका इंस्पेक्टर महेश पांडेय ने बताया कि सूचना मिली थी कि लंका स्थित श्री कृष्ण मेडिकल स्टोर द्वारा ऑक्सीमीटर 1400 रुपये में बेंचा जा रहा है। सूचना पर विश्वास कर एक व्यक्ति को उक्त मेडिकल स्टोर की दुकान पर भेजकर ऑक्सीमीटर खरीदने के लिए भेजा गया। एक ऑक्सीमीटर खरीदने पर 1400 रुपये का बिल दिया गया। ऑक्सीमीटर पर किसी कंपनी का नाम नही लिखा था और न एमआरपी दर्ज थी। इस पर लंका इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ बिल लेकर दुकानदार से पूछताछ की तो वह घबरा गया और कोई जवाब नही दे सका। ऑक्सीमीटर को कब्जे में लेकर दुकानदार के विरुद्ध मुख्य चिकित्साधिकारी को रिपोर्ट भेज कर नियमानुसार कार्रवाई के लिए कहा गया है। उधर, पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने कहा कि इसी तरह से सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में देखें कि कोरोना काल मे कहीं कोई जीवनरक्षक उपकरणों या दवाओं की कालाबाजारी तो नहीं कर रहा है। गड़बड़ी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस के स्तर से देरी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed