फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Neither accounts nor books, 16 cooperative societies were not found correct in investigation

Varanasi News: न खाता न बही, 16 सहकारी समितियां जांच में नहीं मिलीं सही

Thu, 19 Oct 2023 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Neither accounts nor books, 16 cooperative societies were not found correct in investigation
जिला सहकारी संघ से जुड़ी 16 सहकारी समितियां कई वर्षों से बिना बैंक खाते और ऑडिट के ही कागजों में चल रहीं हैं। ज्यादातर समितियों में दर्ज पते पर भी उनका कोई अता पता नहीं है। आयुक्त और निबंधक सहकारिता ने जांच कर इन 16 समितियों को समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।सहकारिता मंत्रालय की पहल पर जिला सहकारिता संघ से जुड़ी समितियों की जांच कराई जा रही है, ताकि फर्जी तरीके से चल रही समितियों को समाप्त कराया जा सके। संघ के चुनाव में सक्रिय 26 समितियों को जांच के दायरे में रखा गया है। जांच के दौरान 16 समितियां ऐसी पाई गईं जिसमें समिति अपने निबंधित पते पर नहीं मिलीं और उसका कोई अस्तित्व भी नहीं मिला। इन समितियों से संघ के कई पूर्व अध्यक्ष भी जुड़े हैं। ऐसे में इन्हें समितियों की मान्यता समाप्त करने के लिए परिसमाक नियुक्त कर दिया गया है। जिला सहकारी संघ का चुनाव पूर प्रदेश में कराया जा चुका है, मगर वाराणसी में समितियों की जांच के चलते यहां चुनाव प्रस्तावित है। समितियों की जांच पूरी होने के बाद नवंबर में संघ का चुनाव कराया जा सकता है।
विज्ञापन


पूर्व अध्यक्ष के परिवार के 14 सदस्य एक ही समिति में
आवास एवं विकास परिषद से जुड़ी गांधी गृह निर्माण सहकारी आवास समिति जिला सहकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद राय के पते पर दर्ज है। इस समिति में मतदाता के रूप में पति, पत्नी, मां एवं साथ रह रहे पुत्र, पिता, आदि भी मतदाता हैं। जांच में पाया गया कि इस समिति के अध्यक्ष संघ के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद राय हैं। इसके साथ ही उनके बेटे अभय कुमार राय, पुत्रवधु रागिनी राय सहित अन्य परिवार के सदस्य ही शामिल हैं। इस समिति की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन

मंडलीय स्तर पर समितियों की जांच कराई जा रही हैं। नियम विरुद्ध रूप से गठित और संचालित समितियों का पंजीकरण निरस्त करने की प्रक्रिया चल रही है। - सौमी सिंह, उप सहायक आयुक्त निबंधन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed